'तेरी सूरत ना हो जिसमें वो शीशा तोड़ देंगे हम', टिकटॉक वीडियो बनाकर वायरल हुई लड़की ने दी जान
राजकोट। टिकटॉक वीडियो बनाते रहने वाली एक किशोरी ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यहां वह गोंडल तहसील के देरडी-कुंभाजी गांव में अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में लिया। पुलिस ने देखा कि, फंदा किशोरी के गले में पड़ा था। उसकी पहचान कृतिका लाखाभाई व्यास के रूप में हुई है। वह महज 17 साल की थी।

17 साल की लड़की ने की आत्महत्या
संवाददाता ने बताया कि, कृतिका के माता-पिता अलग हो गए थे और काफी समय से दोनों के बीच कोर्ट में केस भी चल रहा था। किशोरी शायद उसी वजह से खुश नहीं थी। वह बहनों में बड़ी थी। माता और भाई के साथ रहती थी। ऐसे में उसने खुदकुशी कैसे कर ली, यह सवाल उठ रहा है। उसके द्वारा खुदकुशी करने के अभी कोई कारण सामने नहीं आए हैं।

मां-बाप के बीच चल रहा था विवाद
कृतिका टिकटॉक पर फेमस हो गई थी। टिकटॉक एप पर उसके डेढ़ लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स थे। उसने खुद कई मनमोहक वीडियो रिकॉर्ड किए थे। खुदकुशी करने से कुछ दिनों पहले ही उसने दर्दभरे गानों पर भी वीडियो बनाए। जिसमें उसका 'तेरी सूरत ना हो जिसमें वो शीशा तोड़ देंगे हम' गाने का वीडियो वायरल हो गया था।

टिकटॉक पर थे कृतिका के डेढ लाख से ज्यादा फॉलोअर
बहन के खुदकुशी किए जाने पर भाई को बड़ी ठेस पहुंची है। बहरहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, मृतका का किसी से कोई प्रेमसंबंध तो नहीं था। मृतका को लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। साथ ही उसके परिजन समेत वहां जाने-वालों से भी पूछताछ की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications