भीषण गर्मी में चढ़ा पारा! वाटर पार्क में चलीं लाठियां, मारपीट से महिलाएं भी नहीं बच पाईं, Video Viral

Gujarat News In Hindi, राजकोट। गुजरात में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों की वॉटरपार्क और स्विमिंग पूल्स में भीड़ बढ़ गई है। सुबह होते ही लोग वॉटरपार्क में एन्जॉय करने पहुंच जाते हैं। शहर के चोटीला हाईवे स्थित अमरनाथ वॉटरपार्क में बुधवार को इसी तरह भारी भीड़ थी। यहां नहाए आए एक परिवार की वॉटरपार्क के कर्मचारियों से झड़प हो गई। बातों-बातों में विवाद इतना बढ़ गया लोगों के लाठी-पत्थर जो भी हाथ लगा, उसी से मारपीट करने लगे। कर्मचारियों द्वारा महिलाओं की भी लाठियों से पिटाई की गई। पूरे वॉटरपार्क में अफरा-तफरी मच गई। महिला और बच्चे चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। यह संकट कई घंटे तक बना रहा। अब इस घटना से जुड़े वीडियो सामने आए हैं।

Clash in Surendranagar Water Park Rajkot, Video viral | Latest Gujarat News in Hindi

एक वीडियो देखा जा सकता है कि वॉटरपार्क के कर्मचारियों और नहाने आए कुछ लोगों में किस तरह मारपीट हो रही है। इन लोगों द्वारा सिर्फ लाठी-पत्थर ही नहीं चलाए गए, बल्कि हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Clash in Surendranagar Water Park Rajkot, Video viral | Latest Gujarat News in Hindi

चोटीला थाने के पुलिस इंस्पेक्टर के मुताबिक, फिलहाल वॉटरपार्क के संचालकों और मार खाने वाले राजकोट के ही परिजनों के बीच सुलह हो गई है। यह सुलह झगड़े के कुछ समय बाद ही हो गई थी, इसलिए दोनों पक्षों द्वारा किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। मगर, जैसा कि बताया जा रहा है कि हथियारों का भी इस्तेमाल हुआ तो उन लोगों पर कार्रवाई भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+