VIDEO: लॉकडाउन में पति ने खोया मानसिक संतुलन, बीवी से झगड़कर बालकनी पर यूं लटका
अहमदाबाद। कोरोना-लॉकडाउन के कारण घर पर ही रहना कई लोगों को बहुत उबाउू लग रहा है। ऐसे में लोगों को मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा है। अहमदाबाद के चांदखेड़ा क्षेत्र में सब्जी बनाने जैसी मामूली बात पर एक शख्स इतना गुस्सा हुआ कि पत्नी से झगड़ने लगा। आपसी बहस के बाद वह कई मंजिला बिल्डिंग की बालकनी से उल्टा लटक गया। यानी, उसने मरने की कोशिश की।

इस घटना का वीडियो सामने आया है। आप देख सकते हैं कि, बहुमंजिला बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर बालकनी में वह शख्स कैसे लटका हुआ है। संवाददाता ने बताया कि वह काफी देर तक ऐसे ही लटका रहा। परिजनों ने जैसे-तैसे उसे उूपर खींचा और उसकी जान बचाई। उस बिल्डिंग के नीचे भी काफी लोग जमा हो गए थे। वो उस शख्स को ऐसा नहीं करने के लिए कह रहे थे।
चांदखेड़ा थाने के पीआई बी. के. गमारा ने कहा कि, यह मामला चांदखेडा में स्थित एलआईजी अपार्टमेंट का है। हालांकि, वीडियो में अपार्टमेंट का नाम दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन उमिया डेरी का नाम दिखाई दे रहा है। जिसके आधार पर पुलिस वहां तक पहुंची। पुलिसिया जांच में सामने आया कि, सब्जी बनाने को लेकर पत्नी से झगड़ा होने के कारण उस शख्स ने खुदकुशी की सोची थी। मरने के लिए वह बालकनी में लटका। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई, लिहाजा कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications