उपचुनाव से पहले पुलिस पकड़ने आई तो BJP नगरसेवक बोला- हिम्मत है तो वर्दी उतारकर आओ

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में वॉर्ड नं-3 में होने वाले उपचुनाव से पहले पुलिस एक आपराधिक मामले में अब्बास कुरैशी नामक नगरसेवक को गिरफ्तार करने आई। मगर, वहां अब्बास कुरैशी ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया। वह सिपाहियों को गाली देने लगा। अपने समर्थकों को बुला लिया। उसने सिपाहियों से कहा कि हिम्मत है तो वर्दी उताकर मेरे सामने आओ! काफी देर तक सिपाही उसे गिरफ्तार नहीं कर पाए। जिसके बाद सिपाहियों ने अपने सीनियर अफसरों को फोन किया।

VIDEO: BJP nagarsevak given threats to gujarat police

सूचना मिलने पर एसपी सौरभसिंह, डीवायएसपी जडेजा और कुछ अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अब्बास को पकड़ा गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 17 लोगों पर राजकार्य में रुकावट डालने का गुनाह दर्ज किया। उसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। जिसे देखते हुए और पुलिस फोर्स बुला ली गई।

अब्बास का कहना था कि मैंने पुलिसकर्मियों को नहीं धमकाया, बल्कि मुझे चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। मुझ पर उम्मीदवारी वापस लेने का दवाब बनाया गया। वहीं, वीडियो में दिख रहा है कि अब्बास पुलिसकर्मियों से अभद्र भाषा में बहस कर रहा है। बता दें कि, भाजपा की ओर से असलम कुरैशी को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि उसका भाई अब्बास मौजूदा समय में नगरसेवक के पद पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+