गुजरात में टूरिस्ट वीजा पर रह रही थीं उज्बेकिस्तान की युवती, गलत धंधा करते पकड़ी गईं

राजकोट। उज्बेकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर गुजरात आईं युवतियां राजकोट में सेक्स रैकेट का हिस्सा बन गईं। रैकेट के संचालक उन्हें 3 हजार रुपए लेकर मर्दों को सौंप देते थे। उसके बाद डेढ़ हजार रुपए ही युवतियों को देते थे। सिटी पुलिस ने रैकेट की सूचना मिलने पर शहर के पॉश एरिया विस्तार कालावड़ रोड पर रेड मारी। जहां ग्राहक भी धर दबोचे गए। संचालक के साथ ही वहां से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गईं।

Uzbek girls in gujarat

संवाददाता के अनुसार, उज्बेकिस्तान की दो युवतियां पकड़ी गई हैं। उन्हें सूरत के ब्रोकर द्वारा यहां पहुंचाया गया था। यह रैकेट शहर के योगीनगर क्षेत्र में रहने वाले महेश उर्फ मयूरवाला के घर से संचालित हो रहा था। जिसके चलते तालुका पुलिस ने छापा मारा। मौके से महेश समेत ग्राहक धवल राठोड़ भी पकड़ा गया। पुलिस को 4 हजार रुपए के कैश समेत 29 हजार रुपये का सामान हाथ लगा।

पूछताछ में युवतियों ने बताया कि वह टूरिस्ट वीजा के साथ रहती थीं। पुलिस ने उन्हें मुक्त कराया तो गवाह भी बना लिया। पुलिस का कहना है कि रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, उन युवतियों पर चोरी-छिपे रहने का केस भी दर्ज किया जाएगा। बाद में दोनों को उनके देश डिपोर्ट किया जाएगा। आरोपी महेश पहले भी इसी तरह के रैकेट चलाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+