अलग-अलग गांव से अपनी-अपनी बाइक लेकर निकले थे युवक, हाईवे पर एक साथ ही रौंद भागा ट्रक
Gujarat News, द्वारका। गुजरात में द्वारका के भाणवड़ और सणखला गांव के रहने वाले दो बाइक सवार युवकों को एक तेज रफ्तार ट्रक कुचल भागा। ट्रक की टक्कर से बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं दोनों युवक लहूलुहान हो हाईवे पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर खंभालिया की तरफ जा रहे थे। अचानक भाणवड़ हाइवे पर तेज गति से आते ट्रक ने दोनों में टक्कर मारी। मौके पर ही दोनों का दम टूट गया। मृतकों की पहचान भाणवड़ के रहने वाले दीपक वारसाखिया और सणखला के रहने वाले भीखाभाई नंदाणीया के रूप में हुई। यह हादसा भाणवड़ रोड पर कोटडिया गांव के पास का है।

दोनों बाइक को ठोकने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं, पता चलते ही स्थानिक लोग बड़ी संख्या में जुट गए। स्थानिकों द्वारा जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची। दोनों युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही, फरार ट्रक चालक को ढूंढने में जुट गई। उधर, दोनों युवकों की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा। दोनों के गांवों में मातम छा गया।
पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई












Click it and Unblock the Notifications