Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात में 2 हजार लोगों ने 2 KM लंबे राष्ट्रध्वज के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, CM रूपाणी ने किए कांग्रेस पर प्रहार

राजकोट. गुजरात में राजकोट के रेसकोर्स रिंग रोड सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टेच्यू से मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह तिरंगा यात्रा दो किलोमीटर लंबे राष्ट्रध्वज के साथ निकाली गई। तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रीय एकता समिति द्वारा गुरुवार को किया गया, जिसमें 2 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली जिला पंचायत चौक, याज्ञिक रोड, मालवीय चौक होते हुए त्रिकोण बाग से महात्मा गांधी म्यूजियम और वहां से जुबली महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई।

टुकड़े-टुकड़े गैंग को करारा जवाब

टुकड़े-टुकड़े गैंग को करारा जवाब

तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर प्रहार किए। रूपाणी ने कहा कि सीएए के समर्थन में मुस्लिम समाज, जैन समाज, हिंदू समाज सभी आगे आएं हैं। केंद्र सरकार का यह ऐतिहासिक फैसला है। इस तरह की रैली राज्य के सभी शहरों में निकल रही है। सीएए को राज्य में व्यापक समर्थन मिला है। सच कहें तो देश के टुकड़े-टुकड़े करने का नारा लगाने वालों के लिए यह एक करारा जवाब है।

सीएए से लोगों को डरने की जरूरत नहीं

सीएए से लोगों को डरने की जरूरत नहीं

रूपाणी ने कहा कि, कांग्रेस मुसलमानों को गुमराह कर रही है। सीएए नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं, इसे समझना आवश्यक है। इससे लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यह देखना चाहिए कि, भारत के सभी धर्मों नागरिक रैली का समर्थन कर रहे हैं।

'I Support CAA' का बैनर दिखा

'I Support CAA' का बैनर दिखा

वहीं, इस दौरान 28 एनआरआई भी रैली में शामिल हुए। एक साथ हजारों लोगों ने शिरकत की। लोगों ने अपने हाथों पर 'I Support CAA' का बैनर थाम रखा था। काफी संख्या में महिलाएं भी इसमें शामिल हुईं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+