अब गुजरात से वायरल हुआ एक और टिकटॉक वीडियो, पुलिस की जीप पर बैठे युवक की हीरोगीरी, देखें
राजकोट। गुजरात में सिपाहियों द्वारा बनाए गए टिकटॉक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहे हैं। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सरकारी गाड़ी यानी पुलिस की जीप का इस्तेमाल टिकटॉक वीडियो बनाने के लिए किया गया है। राजकोट के ए. डिवीजन पुलिस स्टेशन की जीजे 03 जीए 1304 नंबर की जीप इस वीडियो में दिख रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि जीप के आगे एक युवक बैठा हुआ है जो कि हीरोगीरी कर रहा है। वहीं, अंदर कॉन्स्टेबल बैठा है जो कि जीप को चला रहा है।

यह वीडियो वायरल होते ही कमिश्नर मनोज अग्रवाल ने जांच के आदेश दे दिए। डीसीपी सैनी और एसीपी टंडेल की जांच में जीप चला रहा कॉन्स्टेबल निलेश कुगशिया और हीरोगीरी कर रहा युवक पूर्व ट्रैफिक वॉर्डन शुभम उकेडिया होने की हकीकत सामने आई है। साथ ही PCR वान शहर के ए डिवीजन थाने की होने की जानकारी मिली है। डीसीपी के मुताबिक, वीडियो किसने और कब शूट किया था ये पता कर रहे हैं। कमिश्नर के निर्देशन में ही एक्शन लेंगे।
इधर, महेसाणा जिले के लांघजण स्थित थाने की महिला कांस्टेबल अर्पिता चाैधरी को टिकटॉक वीडियो बनाने के आरोप में सस्पेंड किया गया था। हैरानी की बात है कि, उसे सस्पेंड करने का ऑर्डर देने वाली DYSP मंजिता वणझारा का टिकटॉक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि, उनका यह वीडियो न तो थाने में शूट किया गया और ना ही उन्होंने वीडियो में पुलिस की वर्दी पहनी है। इस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर डांस तो नहीं कर रही हैं, पर हाथ से डांस की छटा दर्शा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications