घर से तालाब में कपड़े धोने आई थीं 3 बहनें, 1 डूबने लगी तो 2 बचाने कूद गईं, तैराक 1 को ही बचा पाए

मोरबी। गुजरात में मोरबी के नवी टिम्बडी गांव में तीन बहनें तालाब में कपड़े धोने गई थीं। कपड़े धोने के बाद तीनों नहाने लगीं। उसी समय एक बहन डूबने लगी। जिसको बचाने बाकी दोनों भी गहरे पानी में चली गईं। तीनों डूबने लगीं और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगीं। बच्चियों की आवाज सुनकर वहां के स्थानीय तैराकों ने उन तीनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 16 और 12 वर्षीय बहनों की मौत हो चुकी थी। जबकि तीसरी 5 साल की बच्ची को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया।

एक को बचाने दो बहनें कूदीं और तीनों डूबने लगीं

एक को बचाने दो बहनें कूदीं और तीनों डूबने लगीं

संवाददाता के मुताबिक, पिछले डेढ़ महीने से नवी टिम्बडी गांव में पानी सप्लाई बंद है। जिसके चलते लोगों को तालाब तक जाना पड़ता है। मजदूरी करने वाले शंकरभाई अखियानी की 16 वर्षीय विरुबेन, 12 वर्षीय सोनल औऱ 5 साल की लक्ष्मी गुरुवार 4 बजे कपड़े धोने तालाब गईं। जहां नहाते समय पैर फिसल जाने से एक बहन डूबने लगी।

रोते-चीखे देखकर बचाने कूदे लोग

रोते-चीखे देखकर बचाने कूदे लोग

डूबती बहन को बचाने के लिए बाकी दोनों बहनें भी एक-एक करके गहरे पानी में चली गईं। जिसमें तीनों डूबने लगीं और मदद के लिए चिल्लाने लगी। तीनों का शोर सुनकर स्थानिक लोग दौड़ गए। कुछ देर बाद तीनों को बाहर भी निकाला, लेकिन देखा तो विरुबेन और सोनलबेन की मौत हो चुकी थी। जबकि लक्ष्मी की स्थिति गंभीर हो गई।

घर पर सोता रह गया था इकलौता भाई

घर पर सोता रह गया था इकलौता भाई

लोगों ने बताया कि घर पर सो रहा उनका इकलौता भाई मयूर उनके साथ नहीं आया था, अन्यथा उसके साथ भी हादसा हो सकता था। एकसाथ दो-दो बेटियों की अचानक मौत से माता-पिता सन्न रह गए। छोटे से गांव में हुए इस हादसे को लेकर मातम फैल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+