‘जय श्रीराम' बोलने को कह रहे थे, मना किया तो अज्ञात लोगों ने बुरी तरह पीटा, 3 हॉस्पिटल में भर्ती
गोधरा। गुजरात के गोधरा में भी उत्तर भारतीय राज्यों जैसी सांप्रदायिक सौहार्द् बिगाड़ने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन लड़कों को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पीटा गया। वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ितों का कहना है कि छह अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हमलावर 'जय श्रीराम' बोलने को कह रहे थे। मना करने पर वे तीनों लड़कों को पीटने लगे। पीड़ितों की पहचान समीर, सलमान घितेली एवं सोहेल के रूप में हुई है।

दो बाइकों पर सवार 6 अज्ञात लोगों का हमला
समीर के पिता का कहना है कि हमारे बच्चों को मुस्लिम होने की वजह से पीटा गया। इसकी शिकायत गोधरा टाउन पुलिस से की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सिद्दीकी भगत के मुताबिक, दो बाइकों पर सवार 6 अज्ञात लोगों ने उनके बेटे समीर के साथ उसके दो दोस्त सलमान घितेली एवं सोहेल पर हमला किया। आरोपियों ने बेटे और उसके दोस्तों को ‘जय श्री राम' का नारा लगाने के लिए कहा। लड़कों ने जब ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसमें एक ने समीर के माथे पर साइकिल की चेन मारी और अन्य व्यक्ति ने सलमान के सिर पर एक नुकीली चीज से हमला किया।'

'जान से मारने की धमकी दी'
इतना ही नहीं, हमलावरों ने फिर से दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, पुलिस के मुताबिक, घायल समीर और उसके दोस्तों को स्थानीय लोग सिविल अस्पताल ले गये हैं।'

'बोलने की स्थिति में नहीं पीड़ित'
हालांकि, पीड़ित इस समय बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण अधिक जानकारी नहीं मिली हैं। फिर भी हमने समीर के पिता की शिकायत के आधार पर 6 अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications