तेज रफ्तार कार का फट गया टायर, हाईवे से फिसलकर जा गिरी कुएं में, सभी की मौत
Gujarat News in Hindi, सुरेन्द्रनगर। गुजरात में सुरेन्द्रनगर के चोटीला हाइवे पर बोरियानेस-मोलडी के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। उसमें सवार सभी तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कार का टायर फटने की वजह से हुआ, वह अनियंत्रित हो कुएं में गिर गई थी। इस कार को कुएं से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। जिसमें पाया गया कि सभी सवार लोग प्राणहीन हो चुके थे।

पुलिस के मुताबिक, कार में मारे गए लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाए गए हैं। उनकी पहचान नानी मोलडी के रहने वाले सुनील नारायणभाई चौहाण, गिरीश बाबुभाई परमार एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई। ये सभी रविवार को किसी काम से मोरबी गए थे। शाम को वापस लौटते समय गांव से कुछ ही दूरी पर उनकी I20 कार का टायर फट गया। वह हाईवे के पास स्थित एक कुएं में जा गिरी। कुएं में वह कार 25 फीट से भी ज्यादा गहराई में डूबी। जिसके चलते तीनों सवार लोगों की मौके पर ही मौत हुई।
गांव के लोगों को जैसे ही पता चला कि पास ही के कुएं में कार गिरी है, तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस व एंबुलेंस को खबर दी गई। जिसके बाद क्रेन लाई गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील चौहाण कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications