VIDEO: गुजरात के 35 साल के शख्स ने नासिक की महिला से की शादी, वो निकली लुटेरी दुल्हन

राजकोट. गुजरात में एक लुटेरी दुल्हन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां राजकोट के एक शख्स ने 80 हजार रुपए खर्च कर नासिक की महिला से शादी की थी। सुबह 7 बजे वह उसे राजकोट स्थित अपने घर लाया और गहने-साड़ियां दिलवाईं। मगर, शाम करीब 7 बजे कपड़े बदलने के बहाने वह कमरे से निकल भागी। काफी देर तक नहीं लौटने पर शख्स को शक हो गया कि, वह फरार हो गई है। जिसके बाद यह मामला पुलिस के पास पहुंचा।

लुटेरी दुल्हन का मामला चर्चा का विषय बना

लुटेरी दुल्हन का मामला चर्चा का विषय बना

संवाददाता के अनुसार, कुवाड़वा रोड क्षेत्र के 35 वर्षीय धनजी मकवाणा को दुल्हन चाहिए थी। इसके लिए उसने कोठारिया रोड क्षेत्र के सुरेश का संपर्क किया। सुरेश ने 80 हजार रुपये में नासिक जाकर शादी कराने का वादा करने के साथ खुद पांच हजार मांगे। शादी के उत्साह में धनजी इसके लिए भी तैयार हो गया। 1 दिसंबर को अपने चाचा चतुरभाई सुरेश और उसके बहनोई रमेश को लेकर किराए की कार में नासिक पहुंचा। वादे के मुताबिक, सुरेश ने वहां एक महिला उसको दिखवाई।

Recommended Video

    VIDEO: गुजरात के 35 साल के शख्स ने नासिक की महिला से की शादी, वो निकली लुटेरी दुल्हन
    थकान का बहाना कर 4 बजे तक सोती रही

    थकान का बहाना कर 4 बजे तक सोती रही

    धनजी मकवाणा ने उसी दिन अपनी होने वाली दुल्हन की बड़ी बहन को 80 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद दूसरे दिन किसी गौशाला बिल्डिंग में शादी कर ली। फिर, धनजी दुल्हन को लेकर राजकोट स्थित अपने घर पहुंचा। वहां थकान का बहाना कर दुल्हन 4 बजे तक सोती रही। बाद में उसने पति के सामने कपड़े लेने की इच्छा व्यक्त की। उत्साह में अंधा हो चुका धनजी उसे फौरन गुंदावाडी मार्केट ले गया और वहां से तीन अलग-अलग ड्रेस और चप्पल समेत 3500 का सामान खरीदा।

    अंत में धनजी ने पुलिस से शिकायत की

    अंत में धनजी ने पुलिस से शिकायत की

    शाम को घर लौटने के बाद कपड़े बदलने के बहाने धनजी और उसके भाई को बाहर निकालकर दुल्हन कमरे में चली गई। काफी देर के बाद दरवाजा नहीं खुलने पर धनजी को दुल्हन गायब होने का पता चला। सुरेश से संपर्क करने पर उसने भी हाथ खड़े कर दिए थे। अंत में धनजी ने पुलिस से शिकायत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+