सौराष्ट्र में स्वाइन फ्लू का तांडव, 24 घंटे में विधायक के रिश्तेदार और भाई-बहन समेत 5 की मौत
भारत के इस राज्य में स्वाइन फ्लू लगातार लील रहा जानें, 24 घंटे में विधायक के साले समेत भाई-बहन की मौत..
Gujarat News, राजकोट। एक ओर जहां उत्तर-मध्य भारत में ठंड कुछ कम हुई है, वहीं गुजरात के सौराष्ट्र में शीत बढ़ने से स्वाइन फ्लू लगातार लोगों पर हावी होता जा रहा है। इसके चलते यहां बीते 24 घंटे में भाई-बहन समेत 5 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 10 और लोगों में इसके वायरस होने की पुष्टि हुई है। पहले से पीड़ित 47 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विधायक के साले समेत 5 की मौत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजुला विधायक के साले और दो-भाई बहन की जान स्वाइन फ्लू की जद में आने से चली गई है। एक ही घर से दो लोगों की मौत का यह राज्य में तीसरा और राजकोट का दूसरा मामला सामने आया है। पुनित नगर क्षेत्र में रहने वाले 33 वर्षीय भाई और 35 वर्षीय बहन की मौत हुई है। वहीं, राजुला विधायक अम्बरीश डेर के साले विक्रमभाई भुवा भी चल बसे हैं।

गुजरात में 1 हजार से ज्यादा मरीज सामने आए
राजकोट शहर में सौराष्ट्र के 47 लोगों का हॉस्पिटल में अभी इलाज चल रहा है। बता दें कि, गुजरात में इसी साल 1040 से ज्यादा लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया जा चुका है। राज्य में मौतों का आंकड़ा 50 पार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications