राजकोट: 16 साल की बेटी का दो साल से रेप कर रहा था पिता, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
राजकोट। गुजरात के राजकोट में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सौतेला पिता 16 वर्षीय बेटी से दो साल से रेप कर रहा था। नाबालिग के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता द्वारा महिला पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने की थी दूसरी शादी
पुलिस के मुताबिक, 17 साल पहले एक महिला की शादी उसी की जाती के शख्स से हुई और उनके घर बेटी का जन्म हुआ। तीन साल बाद महिला का पति उसे छोड़कर चला गया। कुछ साल पहले महिला ने दूसरी शादी की और बेटी संग दूसरे पति के साथ रहने लगी थी। इतना ही नहीं दोनों की एक संतान भी है।
पेट में दर्द की शिकायत के बाद हुआ खुलासा
दो दिनों पहले महिला की 16 वर्षीय बेटी ने पेट दर्द की शिकायत की थी। मां उसे अस्पताल लेकर गई, जहां बेटी के गर्भवती होने की हकीकत जानकर दंग रह गई। बेटी से पूछताछ की तो उसने सौतेले पिता की करतूत बयां की। पीड़िता ने बताया कि करीब दो साल से उसका सौतेला बाप उससे गंदी हरकत कर रहा था। किसी को बताने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की भी धमकी देता था। डर की वजह से नाबालिग अपने साथ हो रहे इस जुल्म को सहती रही। पीड़िता और उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications