करणी सेना से जुड़ीं क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन नैनाबा, गुजरात महिला प्रभारी की जिम्मेदारी

राजकोट।​ क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की बहन नैनाबा अक्षय तृतीया के मौके पर करणी सेना के साथ जुड़ गई हैं। करणी सेना ने उन्हें गुजरात महिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर उन्हेंने समुदाय की महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने का दावा किया है। नैनाबा पहले कोंग्रेस से भी जुड़ चुकी हैं और राजकारण के बाद समुदाय से जुड़कर उन्होंने दोहरी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।

ravindra jadeja sister naynaba jadeja joins karni sena

पत्नी रिवाबा भी करणी सेना से जुड़ चुकी हैं

बता दें कि रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी अक्टूबर 2018 को दशहरा के अवसर पर करणी सेना से जुड़ चुकी हैं। वह फिलहाल महिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं। साथ ही वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के तुरंत बाद भाजपा से भी जुड़ी हैं। हालांकि, बीजेपी में अब तक उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपी है।

ravindra jadeja sister naynaba jadeja joins karni sena

रिवाबा ने कहा था- पीएम मोदी हैं प्रेरणास्रोत


रिवाबा ने बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके प्रेरणास्रोत हैं और उनकी वजह से ही बीजेपी में शमिल हुई हैं। रिवाबा ने कहा था कि मुझे भरोसा है कि बीजेपी से जुड़कर मैं अपने समुदाय के साथ ही साथ देश के लिए भी बेहतर कर सकूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+