4 साल की बच्ची को हुआ पशुओं वाला ब्रुसेला बुखार, हरकत में आया गुजरात का हेल्थ डिपार्टमेंट
राजकोट। आमतौर पर पशुओं को होने वाला ब्रुसेला बुखार गुजरात में एक बच्ची को हो गया। यहां गोंडल के हड़मताला में रहने वाली 4 वर्ष की कृपाली जसमतभाई गमारा इससे पीड़ित पाई गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। यह जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग चिंतित हो उठा। पशुओं के रोग के लक्षण इंसान में दिखने पर अधिकारी अचंभित हैं। रोग को फैलने से रोकने के लिए इलाके में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

दवाईयां लेने के बावजूद नहीं उतर रहा था बुखार
संवाददाता के अनुसार, कुछ दिनों पहले ही मासूम कृपाली को बुखार चढ़ा। जिसके चलते गोंडल के अलग-अलग तीन अस्पताल में जांच भी करवाई गई। लेकिन दवाईयां लेने के बाद भी बुखार कम नहीं होने के कारण उसे राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रिपोर्ट करवाने पर कृपाली को ब्रुसेला बुखार होने की हकीकत सामने आई। डॉक्टरों के मुताबिक यह बुखार आमतौर पर पशुओं में दिखाई देता है और पशुओं के दूध या उसकी गंध की वजह से बच्ची में आया।
जानिए कौन हो सकते हैं ब्रुसेला का शिकार
आमतौर पर पशुओं को लागु होने वाला ब्रुसेला बुखार कभी-कभी पशुपालन करने वाले लोगों को भी अपना शिकार बना लेता है। जिसमें एक दिन छोड़ दूसरे दिन बुखार चढ़ता है और जांघों पर भी सूजन आ जाती है। पशुओं को ब्रुसेला बुखार होने पर पांचवे या छठ्ठे महीने उसका गर्भपात हो जाता है। धीरे-धीरे इस रोग से ग्रस्त पशु दूध देंना भी बंद कर देते है। ऐसे में मासूम बच्ची को यह बुखार लागू होने के कारण डॉक्टर चिंतित हैं। हालांकि, अभी कृपाली की तबियत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications