एसपी की कचहरी में ही जहर पीने लगा युवक, सिपाहियों ने छुड़ाकर बचाई उसकी जान

राजकोट। गुजरात में पड़धरी तहसील के खामटा गांव निवासी एक युवक ने एसपी कचहरी में आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने अचानक जहरीली दवा निकाल ली। सिपाहियों ने उसे देखा तो फौरन हिरासत में ले लिया। जिसके चलते वह जहर नहीं पी पाया और बच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक से जहर छीन लिया।

Rajkot: Man try to killed himself at Police SP quarter

संवाददाता के अनुसार, उक्त युवक की पहचान महेश के नाम से हुई। वह पिछले काफी समय से किसी जमीन को लेकर अपने मामा के साथ ही विवाद का सामना क रहा है। उसका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे तंग आकर आज सुबह एसपी कचहरी में ही जान देने की चेतावनी दी।

वह सुबह 10 बजे एसपी कचहरी पहुंच गया। हालांकि, वहां पर पहले से ही तैनात पुलिस ने उसे विफल कर दिया। मौके पर एंबुलेंस और फायर फाइटर भी मौजूद थे। महेश के आते ही पुलिस चौकस हो गई। फ़िलहाल उसके जमीन विवाद के मामले की जांच की जा रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+