छालों से परेशान शख्स लगा रहा था मलहम, उसमें निकली ऐसी चीज कि मुंह हो गया लहूलुहान
छाले पर लगाई दवा तो हो गया मुंह लहूलुहान, मलहम में थे कांच के टुकड़े
Gujarat News, राजकोट। एक व्यक्ति के मुंह में छाले हो गए थे। इन्हें ठीक कराने के लिए उसने अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने उन्हें इंटास फार्मा लिमिटेड की सौरजेल नामक मलहम लेने को कहा। जब व्यक्ति ने वह दवा ली तो छाले में आराम होने के बजाए मुंह से खून निकलने लगा। उसके मुंह में बहुत तेज दर्द हुआ और वह चीख पड़ा। वहीं खड़े परिजनों ने जब देखा तो वह दंग रह गए। दरअसल, उस दवा के ट्यूब में कांच पड़े थे, जिनसे व्यक्ति और ज्यादा मुसीबत में फंस गया।

मेडिकल स्टोर मालिक भी रह गया भौंचक्का
यह घटना सामने आई है गुजरात में राजकोट के वांकानेर मील प्लॅाट क्षेत्र से। यहां रहीश राजेन्द्रसिंह झाला नामक व्यक्ति छालों से परेशान था, जिसका मुंह उक्त दवा (मलहम) की वजह से लहुलुहान हो गया। जिसके बाद तत्काल दवा की ट्यूब उसी मेडिकल स्टोर पर ले जाई, जहां से वह खरीदी गई थी। फिर तो वहां स्टोर मालिक वह दवा देखकर चौंक पड़ा। दवा में छोटे-छोटे कांच के टुकड़े दिख रहे थे।

इस प्रतिष्ठित कंपनी की दवा में मिले कांच
बताया जा रहा है कि कांच के टुकड़े देश की प्रतिष्ठित कंपनी इंटास फार्मा लिमिटेड में बेच नंबर -1803 और mfg 3/18 में पाए गए। दवा लेने वाले राजेन्द्रसिंह ने अब ग्राहक सुरक्षा के तहत उसकी शिकायत करने का फैसला लिया है। देखा यह जाएगा कि जिला स्वास्थ्य विभाग इस मामले में कंपनी पर कब और क्या कार्रवाई करता है। बहरहाल, पीड़ित कहीं और अपना इलाज करा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications