हेल्थ डिपार्टमेंट की 'अमूल' पर रेड, राजकोट में पार्लर से 271 किलो खराब माल कराया नष्ट, वीडियो

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में राजकोट स्थित जगन्नाथ चौक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमूल पार्लर पर छापा मारा। इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में बासी एवं एक्सपायरी डेट वाला खाद्य पाया गया। विभाग की टीम ने 271 किलोग्राम अखाद्य पदार्थ को भी नष्ट कराया। जो सामान खराब पाया गया, उसमें पनीर, शिखंड, मक्खन और बिस्कुट आदि शामिल थे।

Rajkot: Health department raid on Amul Parlor, 271 Kilo Goods destroyed

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अमूल पार्लर के मालिक अजय भीमाणी को नोटिस भी जारी किया गया है। उप-स्वास्थ्य अधिकारी पी.पी. राठौड़ का कहना है कि समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाता है। आज भी चेकिंग की गई, जिसमें अमूल के विभिन्न खाद्य पदार्थों की बड़ी मात्रा में जाँच की गई।

Rajkot: Health department raid on Amul Parlor, 271 Kilo Goods destroyed

इस जांच के दौरान फ्रिज में संग्रहित बासी और एक्सपायरी डेट वाली चीजें मिलीं। जिसमें अमूल गोदा पनीर, अमूल ट्रॉपिकल शिखंड, अमूल पाउडर, अमूल कोकोनट बिस्किट और अमूल पनीर सहित कुल 83,263 रुपये की 271 किलोग्राम सामग्री नष्ट कराई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+