बहन के बर्थडे पर ही छोटी की दर्दनाक मौत, कॉलेज से लौटते वक्त डंपर ने टक्कर मारी, 10 फीट उछलकर गिरी

Gujarat News, राजकोट। गुजरात में जैतपुर के गोवर्धन नगर सोसायटी में अपनी बड़ी बहन के जन्मदिन के मौके पर छोटी बहन की डंपर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वह कॉलेज से अपने घर की तरफ जा रही थी, तभी रास्ते में बेकाबू डम्पर अचानक उसके ​एक्टिवा से टकराया। जिससे एक्टिवा समेत वह हवा में उछल कर नीचे गिरी। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

Rajkot : girl dies due to accident, dumper hit her activa

पुलिस के अनुसार, इस हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया। सिपाहियों ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, डम्पर चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर उसको ढूंढने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गोवर्धन नगर सोसायटी में डॉक्टर दिलीपभाई त्रिवेदी की 20 वर्षीय भतीजी बंसीबेन अतुलभाई त्रिवेदी कॉलेज में कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी। हमेशा की तरह कल भी शाम को 6 बजे बंसी अपने घर की और जा रही थी। गेट से बाहर निकलते ही तेजी से आ रहे डम्पर ने उसके एक्टिवा को ठोकर मारी। ठोकर लगते ही एक्टिवा पर सवार बंसी 10 फीट उछल कर नीचे गिर गई थी।

Rajkot : girl dies due to accident, dumper hit her activa

लहुलुहान हालात में बंसी को देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसको अस्पताल भेजा। हालांकि, उसकी मौत हो गई। उसके हादसे में मरने की खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कल ही मृतक बंसी की बड़ी बहन पूजाबेन का जन्मदिन था। जिसके चलते परिवार में खुशी का माहौल छाया हुआ था, पर अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से पहले ही बंसी की मौत हो गई। परिवार की खुशी मातम में बदल गई। लोगों का कहना है​ कि उक्त स्थान पर ऐसे हादसे होते रहे हैं। जिसके चलते स्थानिकों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+