राजकोट: परिवार संग शादी से लौट रहे थे क्राइम ब्रांच के ASI, सड़क हादसे में मौत

Rajkot news, राजकोट। गुजरात के राजकोट में कार हादसे में क्राइम ब्रांच के एएसआई जयदीप सिंह राणा की मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को राजकोट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajkot crime branch ASI died in car accident

शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे जयदीप

जयदीप सिंह अपनी बहन के ससुराल में हो रही एक शादी में शामिल होने के लिए माता-पिता, मौसी और भाई के साथ गए थे। वापस लौटते वक्त कागदड़ी गांव के पास उनकी कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। हादसे में जयदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य परिवारवाले घायल हो गए।

कुछ महीने पहले की क्राइम ब्रांच में हुआ था ट्रांसफर

बता दें, जयदीप सिंह भक्तिनगर थाने में एएसआई थे। कुछ महीने पहले ही उन्हें क्राइम ब्रांच में भेजा गया था। जयदीप घर के एकलौते लड़के थे। मौत से परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+