नशे में धुत PSI ने पान वाले युवक को 3 गोलियां मारीं, फिर अपनी बुलेट बाइक छोड़कर हो गया फरार
Gujarat News, वडोदरा। गुजरात में वडोदरा शहर में नशे में एक पीएसआई ने हद ही कर दी। नशे में धुत होकर उसने एक युवक पर अपनी रिवॉल्वर से एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दीं। गोलियां युवक के पेट और पैर में लगीं और वह वहीं गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन युवक का भाई उधर दौड़ा तो पीएसआई ने उस पर भी फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली उसमें नहीं लगीं। जिसके बाद स्वयं को घिरता देख पीएसआई अपनी बुलेट बाइक छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

घटना वडोदरा के तरसाली क्षेत्र में स्थित रवि पार्क चार रास्ते की है। रात 9 बजे के करीब मकरपुरा थाने के प्रोबेशन PSI शक्तिसिंह वी. चुडासमा अपनी बुलेट बाइक लेकर सिविल ड्रेस में वहां आया। उसने स्थानीय निवासी मणिलाल प्रजापति घर के पास एक पान के ठेले पर बाइक खड़ी कर ली। वहीं, मामूली बात को लेकर मणिलाल से पीएसआई का झगड़ा हो गया। उसे शांत करने के लिए मणिलाल का 33 वर्षीय बेटा सीमित घर से आया। उसे देखते ही पीएसआई शक्तिसिंह ने रिवॉल्वर निकालकर तीन राउन्ड फायरिंग कर दिया। जिसमें एक गोली सीमित के पेट में और दो गोलियां पांव में लगीं।
सीमित वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। जिसके बाद उसका भाई दिलीप भी बाहर दौड़ पड़ा। पीएसआई ने उस पर भी दो राउन्ड फायरिंग की, हालांकि उसको एक भी गोली नहीं लगी। घटना के बाद पुलिस को सूचित किया गया और मौके पर कारसूत और बुलेट बाइक बरामद की गई।












Click it and Unblock the Notifications