मोदी का गुजरात दौरा: राजकोट में जनसभा को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री, बोले- बड़े मेहनती हैं जामकंडोरणा के युवा
Narendra modi gujarat visit today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में हैं। यहां वह राजकोट जिले के जामकंडोरणा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएमओ के अधिकारियों के मुताबिक, इस माह की शुरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के दौरे पर गुजरात आए हैं। राजकोट के जामकंडोरणा में मोदी ने कहा- "आज जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख की जन्म जयंती है। मैं दोनों महानुभावों को नमन करता हूं।"

गुजरात में पीएम मोदी ने क्या-कुछ कहा?
मोदी बोले- "मुझे यह बताने में गर्व हो रहा है कि, हमारी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है। लेकिन कुछ लोग सरकार को बदनाम कर रहे हैं।" उन्होंने लोगों से पूछा- "यह काम जरूरी है कि नहीं? भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चालू रखूं कि नहीं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से राजकोट की सभा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल को मृदु और मक्कम बताया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की तारीफ भी की। वहीं, इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी मौजूद रहे।

भारत की विकास यात्रा तेज हो गई है
आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने अंत्योदय पर बोलते हुए भारत सरकार के दृष्टिकोण पर बात की। नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकट के दौरान एक दूसरे की मदद करने के लिए एक 'संस्थागत दृष्टिकोण' की आवश्यकता है और यह संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठन कर सकते हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस (यूएनडब्ल्यूजीआईसी) को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "संकट के दौरान एक-दूसरे की मदद करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा एक संस्थागत दृष्टिकोण की आवश्यकता है। और यह संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक संगठन नेतृत्व कर सकते हैं। हमारे पास हर क्षेत्र में संसाधनों के सदुपयोग के तरीके हैं।' इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ग्रामीण भारत को बैंकिंग बीमा और सामान्य रूप से प्रौद्योगिकी से जोड़ने में भारत की विकास यात्रा पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत में प्रौद्योगिकी बहिष्करण का एजेंट नहीं है, बल्कि समावेश का एजेंट है।
पीएम-स्वामित्व योजना का बड़ा फायदा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पीएम-स्वामित्व योजना इस बात का उदाहरण है कि डिजिटलीकरण से लोगों को कैसे फायदा होता है। हम गांवों में संपत्तियों का नक्शा बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल कर ग्रामीणों को उनके संपत्ति कार्ड मिल रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications