राजकोट से अजमेर शादी में जा रही थी लंदन की फैमिली, हाईवे पर फूटा कार का टायर, 2 की मौत

Gujarat News, राजकोट। गुजरात आई लंदन में रहने वाली एक फैमिली के दो सदस्य कार दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से मारे गए। यह फैमिली सायला नेशनल हाइवे पर राजकोट से अजमेर शादी में शामिल होने निकली थी। तभी हाईवे पर उनकी कार का टायर फूट गया। इससे उसमें सवार वृद्ध दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सदस्य घायल हो गए।

NRI couple killed in car accident near rajkot, two injured

हादसा वढवाण के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि घायलों में वृद्ध दंपति का बेटा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए थे।

यह परिवार मूल रूप से राजकोट के वतनी का रहने वाला है और लंदन में बसा हुआ है। वहां मयुरभाई दामोदरभाई कोटेचा प्रोफेसर हैं और वह माता-पिता और भाई के साथ लंदन में रहते हैं। डेढ़ महीने का वीजा लेकर मयुरभाई पिता दामोदरभाई और माता मनहरबाला के साथ गुजरात के राजकोट में आए थे। सोमवार को किराये पर इनोवा कार लेकर तीनों पहले नवसारी और बाद में एक शादी के लिए अजमेर जाने के लिए निकले थे। लेकिन ढेढुकी गांव के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया और दामोदरभाई और पत्नी मनहरबाला की जान चली गई।

NRI couple killed in car accident near rajkot, two injured

ड्राइवर आफताब धानाणी समेत मयूरभाई गंभीर रुप से घायल हुए। दोनों का राजकोट अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस परिवार का बड़ा बेटा हरीशभाई भी लंदन रहता है। उसे सूचना दे दी गई है। फ़िलहाल परिवार का कोई सदस्य मौजूद गुजरात में नहीं है, ऐसे में बड़े बेटे से बातकर ही मृतकों की अंतिमक्रिया हो सकेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+