गुजरात: रात 9 बजे ट्रेन के आगे कूद गए मां-बेटे, पुल के नीचे मिलीं कटी हुई लाशें
राजकोट। गुजरात में राजकोट के नया थोराणा स्थित विजय नगर के रहने वाले मां-बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वे दोनों रात नौ बजे मोरबी रोड के नए ओवर ब्रिज के नीचे रेल की पटरियों पर आए थे। कुछ ही देर में ट्रेन आ गई और दोनों कट गए। उनकी लाशें ओवर ब्रिज के नीचे ही बरामद हुईं। संवाददाता के अनुसार, वे क्षत्रीय परिवार से थे। मां की उम्र 40 वर्ष थी, जबकि बेटा 24 साल का था। बताया जाता है कि बेटा मानसिक तौर वर अस्थिर था। वहीं, मां को ब्लड प्रेशर की बीमारी थी।

दोनों की मौत बिलेश्वर-राजकोट के बीच रूट पर सिंकदराबाद-राजकोट ट्रेन से कटने से हुई। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की रात करीब 9 बजे हुई। पता चलने पर दोनों के शवों को ट्रेन से ही रेलवे स्टेशन लाया गया। पहचान होने पर उनके परिवार वालों को बुलाया गया। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक युवा के पास एक विजिटिंग कार्ड और एक तस्वीर मिली थी। कार्ड में अंकित नम्बर पर जब फोन किया गया, तो पता चला कि युवक का नाम केतन नानजीभाई परमार है। जबकि, उसकी मां का नाम गीता बेन नानजीभाई परमार था। उनके परिवार वाले उनके शव लेने रेलवे स्टेशन आए।












Click it and Unblock the Notifications