महिला ने व्यापारी को लिया हनीट्रैप में, फिर पति की मदद से वसूलने लगी रुपए

Gujarat News in hindi, राजकोट। मोरबी शहर में एक व्यापारी एक महिला के प्रेमजाल में फंस गया। महिला के पति ने व्यापारी को बीवी के रेप की कंप्लेंट करने की धमकियां दीं और ब्लैकमेल करने लगा। पीछा छुड़ाने के एवज में व्यापारी से 2.25 लाख रुपये मांगे। घबराया व्यापारी तुरंत ही पूरी रकम लेकर उनके समक्ष हाजिर हो गया।

morbi businessman Honey Trapped by woman

उसके बाद तो वे पति-पत्नी फिर रुपयों की मांग करने लगे। जिसके बाद व्यापारी ने पुलिस के सामने दुखड़ा रोया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी ने बताया कि शहर में रहने वाली लक्ष्मीबेन नामक महिला के साथ आंखें-चार हुई थीं। प्रेम हुआ तो दोनों के फिजिकल रिलेशन भी बनने लगे।

कुछ समय बाद महिला का पति व्यापारी के सामने आया। उसने कहा कि या तो पैसे दे वरना रेप के केस में जेल जाने के लिए तैयार रहे। जिसके बाद व्यापारी ने रकम दे दी। फिर महिला और उसके पति ने और ज्यादा रुपयों की मांग करना शुरू कर दिया। इस ब्लैकमेल से भन्नाए व्यापारी ने फिर पुलिस में शिकायत की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+