पति से रिश्ता न टूटे इसलिए महिला आई मौलवी के झांसे में, उसने लगा दिया 48 लाख का चूना

राजकोट। गुजरात में वलसाड की रहने वाली एक महिला को मौलवी ने 48 लाख रुपए का चूना लगा दिया। पति से अलगाव न हो, इसलिए वह महिला मौलवी के झांसे में आ गई थी। मौलवी ने उसका फायदा उठाना शुरू कर दिया। उसने महिला को तंत्र-मंत्र का सहारा लेने को कहा। धीरे-धीरे उसे पैसे हड़पने लगा। महिला से मौलवी को एक कार, मोबाइल और सोने के जेवर भी मिले। बाद में किसी तरह महिला को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद अपनी मां के साथ मिलकर महिला ने मौलवी की धुनाई कर दी।

मौलवी के झांसे में आई महिला ने गंवा दिए 48 लाख रुपए

मौलवी के झांसे में आई महिला ने गंवा दिए 48 लाख रुपए

संवाददाता के अनुसार, वलसाड के तीथल रोड स्थित सुरवाड़ा गांव निवासी 29 वर्षीय जोलिना उर्फ दीया एक कैमिकल कंसल्टेंसी चलाने का काम करती है। पहले पति से तलाक के बाद 2016 में उसने प्रतीकभाई धीरजलाल चांपानेरी से विवाह किया। हालांकि प्रतीक की मां को यह विवाह पसंद नहीं था। जिसके कारण दोबारा शादी टूटने का डर लगा रहता था। इसी दौरान दीया की माता दक्षा पटेल के कहने पर वह नवसारी दरगाह रोड विस्तार के मौलवी इलियास अब्दुल रशीद हजात के संपर्क में आई।

मौलवी थोड़ी-बहुत रकम देने को ही राजी हुआ

मौलवी थोड़ी-बहुत रकम देने को ही राजी हुआ

मौलवी इलियास ने उसे एक ताबीज बनाकर दिया। तब से उसका दीया से संपर्क बढ़ता गया। बाद में इलियास ने अपने बहनोई को दिल का दौरा पडऩे पर इलाज के लिए दीया से 3.50 लाख रुपए उधार लिए। फिर, इसी तरह 12 अप्रैल 2019 तक उसने दीया से करीब 48 लाख रुपए ऐंठ लिए। दीया को किसी ने समझाया, उसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। तब दिया ने इलायस का भंडा फोड़ने की बात कहकर पैसे वापस मांगे। मौलवी भी थोड़ी-बहुत रकम देने को ही राजी हुआ।

मौलवी के रवैये से दीया और मां दक्षा भी गुस्सा हो गईं

मौलवी के रवैये से दीया और मां दक्षा भी गुस्सा हो गईं

दीया अपनी मां को लेकर गुरुवार को मौलवी के नवसारी डिपो के पीछे ए-वन अपार्टमेन्ट में पहुंच गई। गुस्से में मौलवी ने दीया की मां दक्षा को लात मार दी और रुपए मांगने पर दीया एवं उसके पति प्रतीक को भी मारने की धमकी दी। तब मौलवी के इस रवैये से दीया और उसकी मां दक्षा भी गुस्सा हो गईं। वे मौलवी पर टूट पड़ीं। किंतु इसी बीच अपार्टमेन्ट के सेक्रेटरी और उसकी बहन ने दीया की मां को एक कमरे में बंद कर मारपीट की।

मौलवी के खिलाफ मारपीट और ठगी का मामला दर्ज

मौलवी के खिलाफ मारपीट और ठगी का मामला दर्ज

सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और इलियास के साथ दोनों मां-बेटी को थाने लाई। जहां देर रात को दीया की शिकायत पर मौलवी के खिलाफ मारपीट और ठगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+