पति ने थाने के बाहर पत्नी और उसके मामा की हत्या की, फिर 2 बच्चों समेत खुद में आग लगा ली

राजकोट। गुजरात में राजकोट जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गृहक्लेश के चलते पति ने थाने के बाहर अपनी पत्नी और उसके मामा की हत्या कर दी। उसके बाद दो बच्चों के साथ खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पता चलने पर तीनों को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस तरह परिवार के पांचों सदस्यों की मौत हो गई।

In Rajkot, a man Killed his Wife And Her Maternal Uncle, Then Sprayed Petrol With Two Children And Set It On Fire himself

संवाददाता ने बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जिस शख्स ने अपनी पत्नी और उसके मामा की हत्या की, उसकी पहचान इमरान पठान के तौर पर हुई है। गुरुवार की शाम इमरान ने रुखडिया परा फाटक के पास में अपनी पत्नी और उसके मामा को चाकू मारे थे। वहां बीच-बचाव करने पहुंची उसकी सास भी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उसे अस्पताल भेजा गया। वहीं, इस घटना के बाद इमरान ने खुद को और अपने दो मासुम बच्चों को पेट्रोल छिडक कर आग लगा ली। शुक्रवार सुबह इमरान और दोनों बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

In Rajkot, a man Killed his Wife And Her Maternal Uncle, Then Sprayed Petrol With Two Children And Set It On Fire himself

पुलिस के अनुसार, घटना शाम करीब 4:30 बजे हुई। शहर के थोराला इलाके में रहने वाले इमरान पठान ने अपनी पत्नी नाजिया और उसकी मां फ़िरोज़ा को तब रोका, जब वे महिला थाने का दौरा कर रुखडिया परा में अपने घर लौट रहे थे। वहां इमरान ने चाकू से दोनों पर अंधाधुंध वार किए। जब नाजिया के भाई नाज़ेर ने हस्तक्षेप किया, तो इमरान ने उसके ऊपर भी चाकू से हमला किया। जिसमें नाजिया और नाजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फिरोजा को घायल अवस्था में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। इधर, दो-दो हत्याओं के बाद भी इमरान का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर जाकर अपने दोनों मासूम से बच्चों के साथ जलकर मरने की कोशिश की। जिसके चलते गंभीर हालात में तीनों को अस्पताल ले जाया गया।

In Rajkot, a man Killed his Wife And Her Maternal Uncle, Then Sprayed Petrol With Two Children And Set It On Fire himself

अस्पताल में इमरान और उसके दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया। पता चला है कि, इमरान और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिस कारण उनके बीच कोर्ट में केस चल रहा था और बच्चों की कस्टडी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। राजकोट जोन-2 के डीसीपी मनोहर सिंह ने बताया कि, इन दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा था, लेकिन समाधान होने के कारण पत्नी, पति के पास चली आई थी। हालांकि, इमरान अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। इसी सिलसिले में भावनगर रहने वाले नाजिया के मामा नाजिर पठान और मां फिराजा राजकोट आये थे। वे अपनी बेटी नाजिया को रिक्शा में बिठाकर साथ ले जा रहे थे, तभी इमरान ने पीछे से बाइक पर आकर उनका रास्ता रोका और तीनों पर हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+