65 साल के शख्स की हुई युवती से दोस्ती, उसने 28 लाख ऐंठे और करती रही ब्लैकमेल, गंवाई जान..

राजकोट. गुजरात में राजकोट के न्यु रिंगरोड पर रहने वाली एक युवती के फ्लैट में 65 साल शख्स ने जहर खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान धनजीभाई कासियाणी के रूप में हुई। धनजीभाई कासियाणी के परिजनों के मुताबिक, धनजीभाई कासियाणी को एक युवती बीते कुछ समय से परेशान कर रही थी। धनजीभाई उससे दोस्ती में अपनी 28 लाख की रकम भी गंवा बैठे थे। वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली।

65 साल के शख्स को भारी पड़ीं नजदीकियां

65 साल के शख्स को भारी पड़ीं नजदीकियां

संवाददाता के अनुसार, धनजीभाई की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान जिज्ञासा के रूप में हुई है। उस पर आरोप हैं कि, वह ठगों की एक गैंग का हिस्सा है। उसके आॅडियो क्लिप भी बरामद हुए हैं। उसका करीब दो साल तक धनजीभाई के साथ संपर्क था। धनजीभाई से नजदीकियां बढ़ाकर वह पैसा हड़पने लगी। कुछ समय बाद धनजीभाई के परिजनों को उन दोनों के संबंध के बारे में पता लगा।

पुलिस ने इस मामले में तीन लोग ​गिरफ्तार किए

पुलिस ने इस मामले में तीन लोग ​गिरफ्तार किए

बीते दिनों धनजीभाई अत्यधिक तनाव में रहने लगे, उनके परिजनों का कहना है कि वो ब्लैकमेलिंग से तंग आ गए थे। युवती समेत तीन लोगों ने उनका जीना मुहाल कर दिया था।पुलिस उन तीनों आरेापियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बताया कि, धनजीभाई कासियाणी 65 साल के थे और वह ध्रोल के जाईवा गांव निवासी थे। वह न्यु रिंगरोड स्थित रत्नम रेसीडेंसी में जिज्ञासा उर्फ जागु के घर गए थे। उसके बाद दोपहर को जागु ने एंबुलेंस को फोन कर बताया कि धनजीभाई ने जहरीली दवा पी ली है।

महिला ने खुद ही फोन कर एंबुलेंस को बताया

महिला ने खुद ही फोन कर एंबुलेंस को बताया

एंबुलेंस उन्हें अस्पताल लेने आई, मगर वहां उपचार मिलने से पहले ही धनजीभाई की मौत हो गई थी। मामले की खबर मिलते ही मृतक के बेटे बालकृष्णभाई समेत के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने जिज्ञासा समेत उनके दो साथियों पर पिता को जहर देने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि, वह मंदिर कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। गुजरात में वह 500 से ज्यादा मंदिर बना चुके थे।

मृतक के परिजनों ने कहा कि, वो पैसे मांग रही थी

मृतक के परिजनों ने कहा कि, वो पैसे मांग रही थी

इधर, पुलिस ने शुरूआत जांच में पाया कि डेढ़ माह पूर्व भी जिज्ञासा ने धनजीभाई के घर जाकर रुपयों की मांग की थी। तभी परिजनों को दोनों के संबंध का पता लगा था। हालांकि, जिज्ञासा समेत तीनों द्वारा ब्लैकमेल कर वृद्ध को खुदकुशी के लिए मजबूर किए जाने की हकीकत सामने आई है। जिसके चलते पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+