10 वीं तक पढ़े हैं भाजपा के कुंडारिया, बीवी के नाम पर खुद से भी ज्यादा प्रॉपर्टी; कोई केस दर्ज नहीं

Gujarat News, राजकोट। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुजरात में सत्तासीन भाजपा ने पूर्व सांसद मोहन कुंडारिया को ही राजकोट सीट पर उतारा है। मोरबी के वीवीसी तकनीक हाईस्कूल में 10 वीं कक्षा तक पढ़े कुंडारिया ऐसे नेता हैं जिन पर आज तक कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। हलफनामे के अनुसार, वह 2 करोड़ 6 लाख रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, उनकी पत्नी अमृताबेन के पास उनसे भी ज्यादा संपत्ति है। अमृता के नाम पर 3 करोड़ 11 लाख रुपए दर्ज कराए गए हैं।

8 वीं तक पढ़े हैं भाजपा के उम्मीदवार मोहनभाई कुंडारिया

प्रॉपर्टी के अलावा कुंडारिया ने अपनी नकदी का भी खुलासा किया। जिसके अनुसार, उनके पास 11 लाख की और पत्नी के 29,409 रुपए की नकद राशि है। खेतीहर भूमि की बात करें तो कुंडारिया के पास कुल 22 एकड़ भूमि है। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 6 लाख 51 हजार और उनकी पत्नी अमृता ने रुपये 11 लाख 75 हजार का आयकर रिटर्न भरा था। कुंडारिया के शेयर्स की बात करें तो वे ग्रेनाइट कंपनी में शेयर होल्डर हैं। इसमें उनके नाम पर 50 लाख 51 हजार और पत्नी पत्नी के नाम 1 करोड़ 54 लाख हैं।

इसके अलावा मोहन कुंडारिया की संपदा और चल संपत्ति में:-

- मोरबी में अपार्टमेंट
- गांधीनगर में एक भूखंड
- 8365 वर्ग फीट जमीन
- 7 लाख रुपये कीमत के सोने के गहने
- 3 कंपनियों में 35 लाख खुद के और पत्नी के नाम पर 24 लाख रुपये।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड वैल्यू डेढ़ लाख रुपये की।
- बिड़ला सनलाइफ कंपनी की 1 लाख की बीमा पॉलिसी।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+