गिर के जंगल में दुश्मन तेंदुए के बच्चे को पाल रही है शेरनी, VIDEO में देखिए
जूनागढ़। 'मां की ममता' एक ऐसा भाव है जिसके आगे सारे भाव बौने साबित हो जाते हैं। दरअसल, गुजरात में गिर के जंगलों में ऐसा ही एक अद्भुत नजारा सामने आया हे। यहां एक तेंदुए के बच्चे पर एक शेरनी अपनी ममता बरसा रही है। बताया जा रहा है कि यह शेरनी बीते एक हफ्ते से इस बच्चे को पाल रही है। जानकारी के अनुसार, तेंदुए का यह बच्चा कुछ कारणों से अपने परिवार से अलग हो गया था ओर तभी से शेरनी ही उसे खुद के बच्चे की तरह पाल रही है।

मोगली को पाल रही है रक्षा
वन विभाग वेस्ट के डॉक्टर धीरज मित्तल के मुताबिक, तेंदुए के इस बच्चे का नाम मोगली ओर इसे पालने वाली शेरनी का नाम रक्षा हे। मेरा स्टाफ लगातार इन दोनों पर नजर बनाए हुए हे। शेरनी रक्षा अपने बच्चों की तरह ही मोगली को पाल रही हे।

तेंदुए के बच्चे के साथ खेलते हैं शेरनी के बच्चे
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शेरनी के दोनों बच्चे भी दिनभर तेंदुए के बच्चे के साथ ही रहते हैं ओर ये सब एक-दूसरे के साथ मस्ती से खेलते भी हैं। इतना ही नहीं ये शेरनी भी बिना कोई भेदभाव के सभी बच्चों के साथ समान व्यवहार करती नजर आती है।

हो रही शेरनी की ममता की चर्चा
आमतौर पर शेर और तेंदुआ एक-दूसरे के दुश्मन माने जाते हैं। ऐसे में, शेरनी द्वारा तेंदुए के बच्चे को पालना एक बड़ी घटना है। मगर इससे साबित होता हे कि ममता के आगे जानवर भी अपने व्यवहार के विपरीत आचरण कर सकते हैं। बता दें कि पूरे देश में एशियाटिक शेरों के लिए मशहूर गिर अभयारण्य पिछले कुछ समय से शेरों की हो रही मौत को लेकर चर्चा में है। ऐसे में इस शेरनी की वजह से अब यहां मौत के बदले ममता की चर्चा होने लगी है।
ये भी पढ़ें- गुजरात: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, 90 परसेंट तक मेडिकल स्टाफ की कमी












Click it and Unblock the Notifications