घर में घुस मां-बाप के सामने ही 2 साल के मासूम को नोंच खाया तेंदुआ, लगातार हमलों से दहशत

Gujarat News, राजकोट। अमरेली क्षेत्र में तेंदुए के हमले की दिन-प्रतिदिन घटनाएं सामने आ रही हैं। कई गांवो में मासूम इस खतरनाक जानवर के शिकार हो चुके हैं। इस बार यहां धारी के गोपालग्राम गांव में तेंदुआ घर में ही घुस आया। उसने माता-पिता के पास सो रहे 2 साल के बच्चे का शिकार कर डाला। फिर उसे लेकर भाग निकला।

leopard-killed-2-year-old-child-amreli

इस घटना के सामने आते ही मफतपरा क्षेत्र में दहशत का माहौल छा गया है। वहीं, बच्चे के माता-पिता सदमे में आ गए हैं। पूरे इलाके में चर्चा हो रही हैं कि घर में सो रहे 2 साल के मासूम को तेंदुआ माता-पिता की नजर के सामने से उठाकर ले भागा। मगर, कोई वनकर्मी उस आदमखोर तेंदुए को काबू नहीं कर पा रहा।

जिस वक्त तेंदुआ घर में घुसा, उस मासूम के माता-पिता चीख-चिल्ला पड़े थे। शोर सुन गांव के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए थे। लेकिन कोई कुछ करे उससे पहले तेंदुए ने मासूम को अपना शिकार बना लिया था। नजर के सामने हुई बच्चे की मौत को लेकर माता-पिता ने आक्रंद मचाया। मगर, वह वहां से भाग गया।

इस घटना के चलते छोटे से गांव में खौफ का माहौल छाया है और गांव वालों में खौफ फैल गया है। काफी देर बाद वनतंत्र द्वारा आतंकी तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई शुरु की गई। हालांकि, उसके पकड़े जाने में सफलता नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+