दोस्त के साथ बीच पर झगड़ रही युवती को पुलिस ने पकड़ा तो वो निकली लेडी डॉन, देखें वीडियो
सूरत। गुजरात में सूरत की लेडी डॉन अस्मिता बा गोहिल उर्फ भूरी डॉन की एक और वारदात सामने आई है। इस बार भूरी ने नागवा बीच पर अपने ही दोस्त प्रकाश बामणिया उर्फ राहु पर हमला बोल दिया। दोनों के बीच हुए झगड़े को देख लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। दीव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भूरी और उसके साथी को पकड़ लिया। भूरी के पास लाल रंग के कपड़े केे साथ एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ की और घायल शख्स से भी बात की। हालांकि, शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।

19 साल की उम्र में बन गई अपराधी
बता दें कि, भूरी वही लड़की है जिसकी गुंदागर्दी के किस्से गुजरातभर में चर्चित हैं। महज 19 साल की उम्र से ही उसने आपराधिक दुनिया में अपनी जगह बना ली। खूबसूरत चेहरे और खौफनाक इरादों के लिए पहचाने जाने वाली इस लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संजय भुवा की खातिर तलवार तक उठा ली थी।

भूरी के आशिक पर 4 में से 2 केस मर्डर के
पुलिस के मुताबिक, संजय भुवा पर चार में से दो केस मर्डर के र्हैं और भूरी उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। लेडी डॉन के गैंग के दो सदस्य तो पहले ही पकड़े गये थे, लेकिन बाद में वह खुद भी कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ी। हालांकि, छूट भी गई।

ऐसे-ऐसे केस दर्ज हैं इस खूबसूरत डॉन पर
संवाददाता के अनुसार, भूरी पर लूट, फिरौती, हनीट्रैप और हत्या का प्रयास किए जाने जैसे बहुत से केस दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह अपने दोस्त प्रकाश के साथ यहां घूमने आई थी और किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। हालांकि दोनों द्वारा शिकायत करने के लिए इन्कार करने पर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

झगड़े करना उसकी आदत बन गई
भूरी उना के गांगड़ा गांव की सीधी-सादी लड़की थी। जिसे प्यार से अस्मिता कहकर बुलाया जाता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में वह सूरत में लेडी डॉन बनकर उभरी। हाथों में खुली तलवार लेकर लोगों को डराने के उसके वीडियो वायरल हो चुके हैं। बीच सड़क पर फिरौती वसूलना, झगड़े करना उसकी आदत बन गई है।

घर में 6 और भाई-बहन, लेकिन वे भूरी की तरह नहीं
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूरी के पिता जिलुभाई आज भी मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहे हैं। परिवार में माता जानुबेन और भूरी समेत 7 भाई-बहन हैं। मगर, भूरी तो अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहती है।












Click it and Unblock the Notifications