अफ्रीका से गुजरात लौटे पति को पत्नी ने बेरोजगारी के ताने दिए तो कर दी हत्या, बोला- सीढ़ियों से गिरी

पोरबंदर। शहर के चौपाटी क्षेत्र में 4 साल से बेरोजगार पति को उसकी पत्नी आए दिन ताने देती थी। पत्नी के इस रवैये से तंग आकर पति ने अपने परिजनों से मिलकर उसको मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस को सीढ़ियों से गिरी होने की कहानी सुनाई। हालांकि, मृतक के शरीर पर मिले घाव और उसके पिता की शिकायत के आधार पर पति समेत सांस-ससुर और ननद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

12 साल पहले शादी हुई थी, 4 साल से वो बेरोजगार था

12 साल पहले शादी हुई थी, 4 साल से वो बेरोजगार था

संवाददाता के अनुसार, माता की हत्या और पिता आरोपी होने के कारण उनका ढाई साल का मासुम बेटा बेसहारा हो गया है। शहर के चौपाटी क्षेत्र में रहते प्रशांत राजुभाई चोलेरा की शादी 12 साल पहले भाटिया की वैशाली से हुई थी। शादी के बाद दोनों अफ्रीका में रहते थे। लेकिन पिछले तकरीबन 4 सालो से दोनों वतन में वापस आ गए थे। काफी समय के बाद भी प्रशांत को यहां कोई काम नहीं मिलने के कारण दोनों में झगड़े होने लगे। इसी दौरान वैशाली कई बार नाराज होकर मायके भी चली गई थी। हालांकि, उसके पिता द्वारा समझाने के बाद वह वापस लौट जाती।

वैशाली को अस्पताल भेजा गया

वैशाली को अस्पताल भेजा गया

कुछ दिनों से वैशाली की ननद परिवार के साथ पिता के घर आई हुई थी। इसी दौरान सोमवार सुबह सिर पर चोट लगने के कारण वैशाली को अस्पताल भेजा गया। लेकिन वहां उपचार मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ऐसे छुपाने लगा हत्या का जुर्म

ऐसे छुपाने लगा हत्या का जुर्म

इस मामले को लेकर प्रशांत ने कहा कि, सीढ़ियों से गिरने के कारण वैशाली को चोट लगी थी और उसके सिर से खून बहता देखकर मैंने अपने पिता को बुलाया और एंबुलेंस द्वारा वैशाली को अस्पताल पहुंचाया गया।

बच्चे को ले गए नाना-नानी

बच्चे को ले गए नाना-नानी

हालांकि, जांच के दौरान मृतक के सिर पर तीन घाव और शरीर पर कुरेदने के निशान पाए गए। इतना ही नहीं पिता भगवानजीभाई गोकानी ने भी वैशाली की हत्या होने का दावा किया और इसके लिए पति प्रशांत, ससुर राजुभाई, सांस कामिनी समेत ननद पूजा को जिम्मेदार ठहराया। जिसके चलते पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर से विचार विमर्श के बाद पुलिस द्वारा चारों के खिलाफ हत्या का गुनाह दर्ज किया गया है। अब पिता के इस गुनाह की सजा उसके ढाई साल के बेटे अंश को मिल रही है। हालांकि, फ़िलहाल वैशाली के माता-पिता उसे अपने साथ ले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+