चक्रवात 'वायु' से बचने के लिए जिसने दिया आसरा, वही नाबालिग बेटी से रेप कर हुआ फरार

राजकोट। गुजरात में महिला-बच्चे और बुजुर्गों के मन में जहां चक्रवात वायु की दहशत थी, वहीं दूसरी ओर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में तब भी खौफ नहीं था। तूफान की तबाही से बचने के लिए एक गरीब परिवार ने एक फैक्ट्री मालिक के पक्के मकान में शरण ली थी। मगर, आसरा देने वाले मालिक की गंदी नजर उस गरीब परिवार की नाबालिग बेटी पर पड़ गई। उसने नाबालिग लड़की को काम के बहाने ऊपर के कमरे में बुलाया और फिर अपनी हवस का शिकार बना डाला। कुछ देर में लड़की का भाई उधर पहुंचा तो वह मकान मालिक वहां से निकल भागा। दुराचार करते दिखने पर वह अपना ही घर छोड़कर फरार हो गया।

House owner physically harassed a minor girl in gujarat

संवाददाता के अनुसार, यह वारदात वांकानेर के राजकोट रोड क्षेत्र में कच्चे मकान में रहने वाले परिवार की बेटी के साथ हुई। उसके परिवार ने चक्रवात 'वायु' की संभावना और मालिक के आग्रह के कारण गोकुलनगर स्थित मकान में शरण ली थी। आरोप हैं कि, वहां मकान के मालिक मालुभाई दीपुभाई राठोड की गंदी नजर परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग पर पड़ी। उसने नाबालिग के परिवार को दूसरी बातों में उलझा दिया और खुद नाबालिग को काम के बहाने ऊपर के कमरे में ले गया। वहां उससे जबर्दस्ती की।

जब काफी देर तक वह मकान मालिक और नाबालिग लड़की नहीं दिखे तो नाबालिग का भाई ऊपर के कमरे में दोनों को ढूंढने जा पहुंचा। वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिग के भाई को देख मालु राठोड अपने ही मकान की दीवार फांदकर भाग गया। जिसके बाद नाबालिग के भाई ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ रेप और पोक्सो के तहत गुनाह दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+