VIDEO: गुजरात में भारी वर्षा, आई बाढ़ तो नदी में बैलगाड़ी समेत बहे पति-पत्नी, 3 बच्चों की भी मौत

अमरेली। पिछले दो दिनों से सौराष्ट्र-कच्छ के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। हालांकि पहली ही बारिश से राज्य के अमरेली जिले में जलभराव और बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। सावरकुंडला की वाशियाली नदी में बाढ़ की चपेट में एक बैलगाड़ी आ गई। जिस पर सवार दंपति अपनी बैलगाड़ी के साथ बहने लगा था। इसी बीच दोनों को जूझता देख स्थानीय लोग मदद को दौड़े। लोगों ने किसी तरह पति को तो बचा लिया, लेकिन पत्नी का पता नहीं लगा। जबकि बैलगाड़ी के दोनों बैलों के भी शव हाथ लगे हैं।

Heavy Rain flood: Couple drowned out at the river of amreli district gujarat

संवाददाता के मुताबिक, पूरे अमरेली जिले में पिछले दो दिनों से जमकर बारिश हो रही है। जिसके चलते जिले के कई क्षेत्र पानीमें डूब गए है। भारी बारिश के कारण सावरकुंडला स्थित वाशियाली नदी में बाढ़ आई। इसी बाढ़ में एक बैलगाड़ी भी बहने लगी थी। जिसमें सवार 34 वर्षीय भावेशभाई ठुम्मर और उनकी 30 साल की पत्नी शोभनाबेन भी डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिक लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। साथ ही मामलतदार, टीडीओ समेत स्थानिक पुलिस अधिकारी भी दौड़ गए और बाढ़ में फंसे इस दंपति को बाहर निकालने के लिए एक रेस्क्यु ऑपरेशन किया गया। जिसमें भावेशभाई को गंभीर हालात में बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया और बैलगाड़ी के दोनो बैल के शव भी मिले। हालांकि, रेस्क्यु टीम पत्नी शोभनाबेन को ढूंढने में जुटी है।

इधर कच्छ में भी दो सगे भाइयों समेत तीन मासूमो की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। गेड़ी गांव के रहीश वेलाभाई रामाभाई सोलंकी और बाबाभाई नारणभाई चाड के तीन बच्चे गांव के तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोगों द्वारा उन्हें बाहर लाने का भी प्रयास किया गया। लेकिन काफी मेहनत के बावजूद तीनों के मृतदेह ही हाथ लगे थे। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+