Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घायल अमिताभ बच्चन को गुजरात के इस शख्स ने दिया था अपना खून, 128 बार किया रक्तदान

राजकोट। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को वर्ष 1982 में फ़िल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान गंभीर चोट लगी थी। वे जब मौत से जूझ रहे थे तो डॉक्टरों ने खून की कमी बताई। अस्पताल में उनके काफी प्रशंसक एकत्रित हो गए। हालांकि, लोग उन्हें खून नहीं दे पा रहे थे। तब गुजरात के रहने वाले वेलजीभाई शेलीया का खून अमिताभ बच्चन से मैच हुआ। उन्होंने रक्तदान किया। उसके बाद अमिताभ बच्चन की जान बच गई। अब 71 वर्ष की आयु में वेलजीभाई शेलीया का निधन हो गया है।

कुली फिल्म की शूटिंग में चोटिल अमिताभ को चढ़ा था वेलजीभाई का खून

कुली फिल्म की शूटिंग में चोटिल अमिताभ को चढ़ा था वेलजीभाई का खून

अमिताभ के लिए मुंबई के ब्रीच केन्डी अस्पताल में ब्लड डोनेट करने वाले वेलजीभाई शेलीया के बारे में जब अमिताभ को पता चला तो वे गदगद हो उठे। अमिताभ की पत्नी जयाभादुड़ी जब राजकोट आईं तो उन्होंने वेलजीभाई को सम्मानपत्र के साथ सोने की गिन्नी दीं। इस तरह बच्चन दंपति की ओर से उनका शुक्रिया अदा किया गया। हालांकि, खुद अमिताभ की इच्छा के बावजूद वेलजीभाई अपनी सादगी के कारण कभी उसे मिलने नहीं गए।

बिग बी की हालत बिगड़ने पर दोबारा भी मुंबई गए

बिग बी की हालत बिगड़ने पर दोबारा भी मुंबई गए

बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन को हॉस्पिटल में जब ज्यादा खून की जरूरत हुई थी, तो वेलजीभाई ने वहां जाकर दोबारा भी रक्तदान किया था।

राजकोट की जसदन तहसील में हुआ था जन्म

राजकोट की जसदन तहसील में हुआ था जन्म

एक परिचित ने बताया, वेलजीभाई फिल्में भी नहीं देखते थे। यानी, इस तरह वे अमिताभ के प्रशंसक भी नहीं थे। फिर भी मानवीय संवेदना जताते हुए उन्होंने रक्तदान किया। उनके परिजन कहते हैं कि वेलजीभाई ने अमिताभ या अन्य किसी कलाकार की फिल्म तक नहीं देखी। उनका जन्म 1948 में राजकोट की जसदन तहसील के आटकोट में हुआ था।

अपने जीवनकाल में 128 बार रक्तदान किया

अपने जीवनकाल में 128 बार रक्तदान किया

वेलजीभाई खेती करने के साथ समाजसेवा करने के लिए मशहूर थे। गांव वालों का कोई भी काम करने वह आधी रात भी तैयार हो जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में 128 बार रक्तदान किया।

4 दिन पहले चले गए कोमा में, नहीं बच पाए

4 दिन पहले चले गए कोमा में, नहीं बच पाए

तकरीबन 4 दिनों पहले शुगर कम हो जाने के कारण वह कोमा में चले गए थे। जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए राजकोट लाया गया था। जहां उपचार कारगर नहीं होने के कारण उनकी मौत हो गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+