गुजरात में पकड़ी गई लाखों की कोकीन और ड्रग्स, ​फलते-फूलते कारोबार पर ऐसे पड़ा पुलिस की रेड

Gujarat news, राजकोट। एक तरफ शहर में विदेशी शराब के सप्लायर्स पर कार्रवाई की खबरें आ रही हैं, वहीं दूसरी ओर यहां ड्रग्स का कारोबार फूलने-फलने लगा है। हालांकि, अब पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस द्वारा अहमदाबाद हाईवे पर कोकीन और एम्फेटामिन जैसे नशे के तत्व सीज किए गए हैं। इस कार्रवाई में तीन सप्लायर्स को दबोचकर पुलिस ने ड्रग्स के काले-कारोबार का पर्दाफाश किया है।

Gujarat police seized cocaine and drugs, suppliers arrested from Rajkot

बता दें कि कुछ समय पहले गांजा के कारोबार का पर्दाफाश पुलिस द्वारा किया गया था। रविवार को लाखों रुपये के कोकीन और ड्रग्स के साथ पुलिस ने 38.540 ग्राम कोकेन और 16.750 ग्राम एम्फेटामिन जब्त किया। इसी मर्तबा मिलन संजयभाई खखर, सुखदेवसिंह जाडेजा, और पावन मकवाणा जैसे लोग पकड़ में आए। इन लोगों के पास से मिले ड्रग्स की कीमत 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम होती है। पुलिस आरोपियों की पूछताछ कर रही है।

Gujarat police seized cocaine and drugs, suppliers arrested from Rajkot

इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
ये ड्रग्स किसके पास से लिया है? किसको देनेवाले थे? कितने समय से ये कारोबार चल रहा है? और इसमें कौन-कौन शामिल है? ये सारी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। इस जांच के खत्म होने पर कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना पुलिस ने व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+