बेटे की शादी में छात्राओं को बुलवाया, फिर मेहमानों संग जमकर नाचे कैबिनेट मंत्री, गरबा का वीडियो वायरल
Gujarat News, जसदन। कैबिनेट मंत्री कुंवरजी बावलिया वैसे तो अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अपने बेटे की शादी में उन्होंने जिस तरह डांस किया, उसे देख हर कोई हैरत में पड़ सकता है। यह मंत्री न सिर्फ खुशी खुलकर में नाचे बल्कि मेहमानों के साथ गरबा में खो से गए। अब सोशल मीडिया पर मंत्रीजी के गरबा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके देख लोग तंज भी कस रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि वाह क्या नाच है!

जानकारी के अनुसार, कुंवरजी बावलिया के बेटे मनीष की शादी थी। इसमें कुंवरजी पत्नी पारुलबेन के साथ गरबा के लिए रेडी हुए। साथ ही, शादी में बावलिया ने अपने शैक्षणिक संस्थान की छात्राओं को भी विशेषतौर पर आमंत्रित किया। फिर उनके भी साथ हिलोरियां लीं। अपने दूल्हा बेटे मनीष तो कभी वहां खड़े मेहमानों के सामने भी कुंवरजी गरबा करते नजर आए।

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह कैसे खुलकर गरबा का लुत्फ ले रहे हैं। इलाके में फ़िलहाल यह विडियो टोक ऑफ टाउन बन गया है। आप भी देखें यह वीडियो।













Click it and Unblock the Notifications