गुजरात में जेल के अंदर से ही लोकसभा चुनाव लड़ रहा ये शख्स, मुश्किल से बची थी एक कैदी की जान
Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात में इस बार एक ऐसा शख्स भी लोकसभा चुनाव लड़ रहा है, जिसे विदेशी शराब की सप्लाई के केस में जेल हुई थी। नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन उसने भी कलेक्टर कचहरी जाकर अपना नामांकन भरा। इस दौरान उसके साथ सिपाहियों की मौजूदगी रही। जेल से चुनाव लड़ने की खबर लगते ही लोगों में उस शख्स की चर्चा होने लगी।

जानकारी के अनुसार, धीरेन कारिया नाम के शख्स को विदेशी दारु की खरीद-बिक्री बल्कि फायरिंग समेत कई आरोपों में सजा हुई थी। उसे जूनागढ़ जेल लाया गया था। जहां बीते दिनों उसने जेल में ही एक दलित युवक की पिटाई कर दी। उस वक्त उसके द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बारे में सुन सिपाही भी दंग रह गए। एक खतरनाक किस्म का अपराधी के तौर पर उस पर नजर रखी जाने लगी।
गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें
उस कैदी ने तब और चौंका दिया जब वह जेल से चुनाव लड़ने की बातें करना लगा। उसके फैसले को मानते हुए पुलिस उसे कलेक्टर कचहरी गई, जहां सिपाहियों की मौजूदगी में उसने अपना नामांकन दाखिल किया। बताया जाता है कि नामांकन भरने के साथ-साथ धीरेन ने अपने खर्चे पर एक पीएसआई समेत स्टाफ की मांग भी की। अब एक अपराधी द्वारा जेल से लोकसभा चुनाव चुनाव लड़े जाने की चर्चा दूसरी जेलों में भी होने लगी है। उसके द्वारा नामांकन भरने को लेकर चुनाव आयोग की नीतियों पर भी कई सवाल लोगों के जेहन में उठ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications