42 डिग्री टेंपरेचर में चुनाव प्रचार कर रहीं मुख्यमंत्री रुपाणी की पत्नी, घोड़े पर बैठकर गांवों में घूमीं पूनम

lok sabha elections 2019 News, राजकोट। लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में दिग्गज नेता कुनबे समेत अपने प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी (vijay rupani) की पत्नी अंजलीबेन ने खुद भाजपा के चुनावी प्रचार की कमान संभाल ली है। उनके अलावा रमेश धडुक कैबिनेट मंत्री जयेश रादड़िया के साथ बुलेट बाइक से प्रचार करते दिखे। वहीं, पूनम माडम घोड़े पर सवार हो गईं। कांग्रेस नेता ललिल वसोया ने लोगों के साथ क्रिकेट खेला।

Gujarat CM vijay rupani wife anjaliben at elections campaign

सीएम की पत्नी ने किया कुंडारिया के लिए प्रचार
अंजलीबेन रुपाणी राजकोट सीट के भाजपा उमीदवार कुंडारिया के लिए प्रचार करने पहुंचीं। भरी गर्मी के बावजूद उन्होंने शहर के विविध क्षेत्रों में जाने का निर्णय लिया। एक मकान पर उन्होंने भाजपा का ध्वज भी लहराया, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि खुद मुख्यमंत्री ने अंजली को राजकोट सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी। ऐसे में वह बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर प्रचार अभियान में उतरीं हैं। जिस वक्त दोपहर में उन्होंने सभा की तब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रशंसा की।

lok sabha elections 2019

पूनम माडम घोड़े पर सवार होकर गांवों में गईं
वहीं, पोरबंदर की बात करें तो भाजपा और कांग्रेस दोनों के उम्मीदवार पूरा जोर लगा रहे हैं। वे लोगों में घुल-मिलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी वसोया ने क्रिकेट खेलकर खुद को वोट देने की अपील की थी। जामनगर में भाजपा की प्रत्याशी पूनमबेन माडम भी घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव घूमती नजर आईं।

lok sabha elections 2019, Gujarat, vijay rupani, anjaliben rupani, elections campaign, लोकसभा चुनाव 2019, गुजरात, विजय रुपाणी, अंजलिबेन रुपाणी, चुनाव प्रचार, भाजपा, कांग्रेस, ललिल वसोया, पूनम माडम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+