तलाटी प्रेमिका के प्यार में युवक ने जलाए सरकारी दस्तावेज, फिर फर्जी केस किया, बाद में दोनों अरेस्ट

राजकोट. गुजरात में राजकोट के एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा सरकारी दस्तावेज जला दिए गए। प्रेमिका ग्राम पंचायत से जुड़ी 'तलाटी' की पोस्ट पर कार्यरत है। उसके कहने पर ही प्रेमी ने एक परीक्षण से जुड़े दस्तावेजों में आग लगा दी। पुलिस की जांच-पड़ताल शुरू हुई तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में प्रेमी ने बताया​ कि मैंने उसके प्यार में यह अपराध किया। उसी ने कहा था कि मैं दस्तावेज जला दूं। उसने मुझे लॉकर की चाबी दी थीं। तब ग्राम पंचायत कचहरी में घुसकर दस्तावेज जलाए। संवाददाता के अनुसार, आरोपी की पहचान ब्रजराजसिंह सरवैया उर्फ बिटुभा के रूप में हुई है।

girl and her boyfriend arrested in fraud case

ब्रजराजसिंह सरवैया उर्फ बिटुभा ख़िरसरा गांव का रहने वाला है। उसे तलाटी काजलबेन परमार से प्यार हो गया था। काजलबेन अपनी नौकरी से जुड़े दस्तावेजों हिसाब नहीं रख पाई थी। कार्रवाई के डर से उसने प्रेमी ब्रीजराजसिंह से मिलकर साजिश रची। बाद में काजल ने अनजान वजह से आग लगने के कारण जरूरी दस्तावेज जल जाने की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच के दौरान दस्तावेज ब्रीजराजसिंह द्वारा जलाए जाने की हकीकत सामने आई। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

ब्रजराजसिंह ने पुलिस की पूछताछ में काजल के कहने पर ही दस्तावेज जलाने की बात स्वीकार कर ली। इस बयान के आधार पर पुलिस ने काजल को भी गिरफ्तार कर लिया। काजल ने भी अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+