बेटे की मौत के बाद विठ्ठल रादड़िया ने कराई थी बहू की शादी, कन्यादान में दी 100 करोड़ की प्रॉपर्टी
पोरबंदर। गुजरात में सहकारी नेता विठ्ठल रादड़िया का 29 जुलाई को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद राज्यभर में उनके समर्थक शोकाकुल हैं। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस दौरान रादड़िया के चाहने वाले उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर रोने लगे। रादड़िया ऐसे नेता रहे, जिनके कुछ काम लोग नहीं भूल पाएंगे। ऐसा ही एक काम है, उनका अपने बेटे की विधवा पत्नी की दूसरी शादी कराना।

बेटे की हुई मौत तो बहू की शादी कराई
जी हां, रादड़िया ने अपने बेटे कल्पेश की अकस्मात हुई मौत के बाद न सिर्फ बहू की शादी करवाई थी। बल्कि, कन्यादान में उसे 100 करोड़ की प्रॉपर्टी देकर विदा किया था। यह बात तब की है, जब रादड़िया 13वीं लोकसभा में सांसद थे। कल्पेश के बाद घर में बहू मनीषा अकेली पड़ गई थी। बहू को बेटी मानने वाले विठ्ठलभाई उसके दर्द को समझ चुके थे और पहले उन्होंने मनीषा को बिजनेस के कामकाज में लगाया।

बेटे की पत्नी को कन्यादान में 100 करोड़ की प्रॉपर्टी दी
बाद में अपने बड़े बेटे के कर्मचारी हार्दिक के साथ बैंड-बाजों के साथ शादी करवाई। इतना ही नहीं, कन्यादान करते समय रुपये 100 करोड़ की प्रॉपर्टी देकर पूरे समुदाय को नई राह दिखाई।बहू मनीषा की शादी करवाने में काफी लोग विठ्ठलभाई के खिलाफ थे, लेकिन पत्नी चेतनाबेन ने उनको अपना पूरा समर्थन दिया था।

पिता की तरफ किया मनीषा ने सम्मान
वहीं, हार्दिक ने कल्पेश और मनीषा की दोनों संतान राही और जिया को दिल से अपनाया। कहा जाता है कि मनीषा आज भी विठ्ठलभाई को पिता से ज्यादा सम्मान देती है। इतना ही नहीं, हार्दिक और मनीषा आज भी रादड़िया परिवार से जुड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications