पानी पीने के बहाने घर में घुसे 5 लोग, 2 ने पति-बच्चों को बाहर धकेला, बाकी ने महिला से की दरिंदगी
हिम्मतनगर। गुजरात में हिम्मतनगर के एक इलाके में 5 लोगों ने एक परिवार के साथ बदसलूकी की और महिला का रेप किया। पांचों जने पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे। अंदर पहुंचने पर उन्होंने पति और बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद महिला का सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिवार की चीख-पुकारें सुनकर कोई आ न जाए, इसलिए तीन लोगों ने बाहर से निगरानी भी की।

हिंमतनगर प्रोबेशनरी डेप्युटी एसपी धांधलीया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है। शिकायत के मुताबिक, जो लोग घर में घुसे थे, वे मजदूरी करते थे। अंदर आकर उन्होंने महिला के पति को बेरहमी से पीटा। महिला के 5 बच्चों और पति को घर से बाहर निकाल दिया। फिर, पांच में से 3 लोगों ने जोर-जबर्दस्ती की। वारदात के बाद पांचों जने कार लेकर फरार हो गए।
वे जिस कार में आए थे उस कार के फोटोग्राफ भी इकठ्ठा किए गए हैं। हालांकि, काफी अंधेरा होने के कारण कार का नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी उस पीड़िता के साथ काम करते थे। इस तरह उस महिला से पूछताछ कर उन आरोपियों का स्केच बनवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications