दर्शन के लिए घर से निकले थे मां-बाप, झांसा देकर उनकी 13 साल की बच्ची को खेतों में ले भागा तांत्रिक
Gujarat News In Hindi, द्वारका। धार्मिक अनुष्ठान के बहाने एक भुवा (तांत्रिक) ने गुजरात में कल्याणपुर के भाटवडीया गांव में 13 साल की बच्ची को निर्दयता से पीड़ा पहुंचाई। उसने बच्ची के कपड़े उतारकर उसके शरीर पर भस्म लगाई और फिर खेतों में ले जाकर प्रताड़ना दी। डरी-सहमी बच्ची किसी तरह घर लौटी तो परिवार उसे देखकर सन्न रह गया। उसने परिवार को उस तांत्रिक की करतूतों के बारे में बताया।

बच्ची के माता-पिता ने कल्याणपुर पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। कुछ ही घंटे में आरोपी भरत को दबोचकर कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी गई। जिसके बाद उसने जुर्म कुबूला। उसने यह भी बताया कि उसने बच्ची को धमकी दी थीं कि किसी को बताने पर जान से मार दी जाएगी। उधर, बच्ची के माता-पिता ने बताया कि भरत ने उनसे कहा था कि एक धार्मिक विधि की जानी है, इसलिए बच्ची का मंदिर दर्शन कराने होंगे।
इस वजह से वह परिवार 13 वर्षीय बच्ची को मामादेव के मंदिर दर्शन करने ले गया था। इसी दौरान भरत सोनागरा ने इस बच्ची के ऊपर काला साया होने की बात कही। काला साया दूर करने के बहाने से वह उस बच्ची को वहां से ले गया। खेतों में जाकर उसने मासूम के अंगों से खेलना शुरु कर दिया। वह चीखने-चिल्लाने लगी। बाद में उसे छोड़ा।
पढ़ें: महिला सहकर्मी से युवती के अश्लील वीडियो बनवाए, फिर दिखाकर ज्यादती करने लगा कंपनी का मालिक












Click it and Unblock the Notifications