हनीट्रैप में फंसा हीरा व्यापारी, युवती ने मिलने बुलाया और फिर अगवा कराकर बोली 20 लाख रु. दो

Gujarat News, जूनागढ़। गुजरात के ऊना क्षेत्र में एक अनजान युवती के कॉल के बाद हीरा व्यापारी हनीट्रैप में फंस गया। युवती ने अपने 6 साथियों की मदद से व्यापारी और उसके 2 दो दोस्तों को किडनैप कर लिया। उनसे 48 हजार की नकदी लूट ली। इसके बाद 20 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। व्यापारी से कहा गया कि जल्दी ये रकम दी जाए, अन्यथा रेप केस में जेल की हवा खानी पड़ेगी।

diamond merchant Honeytrap by a girl, demand 20 lakh rupees

व्यापारी ने इस गिरोह की शिकायत वंथली पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले हीरा व्यापारी कपिल कुबावत के पास गोपी नामक युवती का कॉल ​आया। जिसके बाद दोनों के बीच आए रोज बातें होने लगीं। मॉर्निंग, गुड़ नाइट जैसे मेसेज्स होने लगे। कपिल ने कहा कि बीते 27 मार्च को गोपी ने जूनागढ़ मिलने बुलाया। वह अपने दोस्त किशोर गेडिया और जयराज गोहिल के साथ अपनी स्विफ्ट कार लेकर टिंबावाड़ी पहुंच गया।

diamond merchant Honeytrap by a girl, demand 20 lakh rupees

जहां वादे के मुताबिक अकेली आई गोपी कपिल की कार में बैठ गई और कार को वाडला फाटक की ओर ले जाने को कहने लगी। उस रास्ते पर थोड़ा आगे जाकर गोपी ने उल्टी होने का नाटक कर कार रुकवाई। लेकिन उनकी कार रुकते ही एक अर्टिका कार आई जिसमें से तीन लोग उतरकर खुद को गोपी का चाचा बताने लगे और कपिल और उसके दोस्तों को धमकाने लगे। वे ​कपिल को कार समेत अगवा कर ले गए। फिर एक अनजान जगह पर कमरे में बंद कर दिया।

diamond merchant Honeytrap by a girl, demand 20 lakh rupees

बाद में गोपी समेत 6 शख्सों ने कपिल पर रेप के आरोप लगाए। उनसे कहा कि 20 लाख रुपयों का इंतजाम करें नहीं तो जेल भुगतने को तैयार रहें। हालांकि, तीनों द्वारा इतने रुपये होने का इन्कार करने पर कपिल के पर्स से 48 हजार रुपये छीन लिए गए। लुटने के बाद तीनों दोस्तों ने वंथली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें: घूमने निकलीं 3 छात्राओं ने परिजनों को सुनाई अपने अपहरण झूठी कहानी; पुलिस के छूटे पसीने, लेकिन ऐसे खुल गई पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+