घर पर ही नोट छाप लेता था शख्स, मशीन ढूंढने गई पुलिस पर 50 लोगों से कराया हमला, 27 पकड़े

Gujarat News, अमरेली। गुजरात की लाठी सिटी में नकली नोट छापने वाले शख्स को पकड़ने गए पुलिस के काफिले पर हमला हो गया। काफिले के सिपाहियों को 50 से ज्यादा लोगों ने घेर लिया और पत्थरबाजी की। हमले में 4 सिपाहियों को चोटें आईं। जिसके बाद बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया। मौके से 27 लोगों को पकड़ा।

Crowd Attack on Police convoy in Gujarat, 27 Accused Detained

1 करोड़ के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस पर यह हमला तब हुआ जब वह कुछ दिनों पहले 1 करोड़ रुपए की कीमत के नकली नोटों के साथ पकड़े गए शख्स के घर जांच करने गई। इस शख्स के पास नोट छापने की मशीन होने की सूचना पुलिस को मिली थी।​ जिसके बाद पुलिस ने देर शाम इस शख्स के घर कूच किया। मगर, पहले से ही तैयारी कर बैठे वहां 50 से ज्यादा महिला-पुरुषों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

Crowd Attack on Police convoy in Gujarat, 27 Accused Detained

इन लोगों ने न सिर्फ पुलिस की जीप पर हमला किया, बल्कि कई सिपाहियों के सिर फोड़ डाले। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से उन्हें खदेड़ा। इस मामले में पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करते हुए 27 लोगों को पकड़ा है। जबकि, भाग निकले 4 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, 1 करोड़ रुपए की कीमत के नकली नोटों के साथ पकड़े गए शख्स का नाम परेश जगदीशभाई सोलंकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+