गुजरात में पहली बार अरब से लौटे युवक की रिपोर्ट संदिग्ध, दोबारा जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

राजकोट. दुनियाभर में हजारों जिंदगियां लील चुके कोरोना वायरस का गुजरात में अभी तक पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। मगर, दुबई से लौटे एक शख्स की रिपोर्ट संदिग्ध आई। जिसके चलते दोबारा जांच के लिए उसके सैंपल पुणे भेजे गए हैं। वह शख्स राजकोट के जंगलेश्वर क्षेत्र का निवासी है। अपने परिवार के 16 लोगों के साथ वह उमराह करने सऊदी अरब गया था। सभी 7 मार्च को वापस लौटे, जिनमें से उसी शख्स में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए।

Coronavirus update live, coronavirus gujarat update, coronavirus, gujarat, rajkot, Coronavirus Updates, coronavirus patient in gujarat, Reports Negative of Coronavirus, कोरोना वायरस, गुजरात

उस शख्स को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। उसकी रिपोर्ट संदिग्ध आई थी। जिसके बाद देर रात कॉर्पोरेशन का स्टाफ पुलिस के साथ जंगलेश्वर पहुंचा और उस शख्स के संपर्क में आए 15 से ज्यादा लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में भिजवाया। जिनमें से एक महिला को उल्टियां हो रही थीं। बहरहाल, उक्त शख्स के सैंपल पुणे की लैब भेजे गए हैं, वह कोरोना का ही मरीज है, इस बात की पुष्टि वहीं से होगी। हालांकि, अब गुजरात में पहली बार कोरोना का कोई पॉजिटिव केस मिलने की अफवाह फैल रही हैं।

कोरोना के देश में 17 राज्यों में मरीज सामने आ चुके हैं। 170 से ज्यादा पॉजिटिव केस देशभर में मिले हैं। जिनमें सर्वाधिक 47 लोग महाराष्ट्र से हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+