दिग्गज कांग्रेस विधायक के बेटे की हादसे में मौत, फ्लाइट रद्द होने के बाद बस से कर रहा था सफर

Gujarat News in Hindi, राजकोट। गुजरात के कांग्रेस​ विधायक ललित कगथरा के बेटे विशाल कगथरा की पश्चिम बंगाल में एक हादसे में मौत हो गई। विशाल कगथरा बस कोलकाता एयरपोर्ट निकल रहे थे, जहां से उन्हें अहमदाबाद की फ्लाइट लेनी थी। मगर, फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से बस से सफर करने लगे। बहरामपुर के नजदीक एक ट्रक और बस में टक्कर होने की वजह से उनके सिर में चोट लगी। गहरी चोट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Congress MLA Lalit Kagathara Son Dies in truck-bus accident

जानकारी के अनुसार, विशाल कगथरा परिजनों के साथ घूमने के लिए बंगाल गए थे। ​कल जब वह अहमदाबाद लौटने वाले थे तो फ्लाइट रद्द होने की वजह से वह वॉल्वो बस से वापस लौटने लगे। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में उनकी बस की ट्रक से भिडंत हुई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही कांग्रेस के विपक्ष नेता समेत ललित कगथरा के परिवारीजन विशाल की मृतदेह को लाने के लिए रवाना हो गए। वे सभी उसे राजकोट लाएंगे।

Congress MLA Lalit Kagathara Son Dies in truck-bus accident

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

ललित कगथरा मौजूदा समय में विधायक होने के साथ ही कांग्रेस के लोकसभा सीट के प्रत्याशी भी हैं। वह राजकोट के निर्मला रॉड पर स्थित पारस सोसायटी में रहते हैं। उनके विशाल और रवि नामक दो पुत्र थे। विशाल राजकोट स्थित उनकी फैक्ट्री संभाल रहा था। मगर, उनकी मौत से परिवार सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+