गुजरात में असामाजिक तत्वों ने उड़ाईं नियमों की सरेआम धज्जी, वोटरों को लाठी दिखाकर भगाया

Gujarat Lok Sabha Voting Live News, जूनागढ़। लोकसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान गुजरात के जूनागढ़ में कुछ असामाजिक लोगों ने वोटरों को परेशान किया। वोटरों को लाठी दिखाकर भगाते हुए मतदान से वंचित कर दिया गया। संवाददाता के हाथ लगे एक एक वीडियो में दिख रहा है कि असामाजिक लोगों ने पोलिंग बूथ के पास आतंक मचाया। वे लाठी समेत अलग-अलग हथियार दिखाकर वोटरों को भगाते रहे।

code of conduct violation in junagadh during lok sabha voting

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बिलखा रोड से सामने आया है। बताया जा रहा है कि असामाजिक लोगों की पहचान भाजपा के मंत्री जवाहर चावड़ा के समर्थक थे। हालांकि, एसपी के मुताबिक इस मामले में तीन शख्सों को दबोच लिया गया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि तीनों किस पक्ष के समर्थक हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ठ होगा। बहरहाल, वीडियो में दिख रहा है कि लाठी व अन्य हथियारों के साथ कुछ लोग आते हैं और अभद्र भाषा बोलकर वोटिंग करने आए लोगों को भगा रहे हैं। उत्साहित होकर वोटिंग करने आए लोग भी इन लोगों के डर से बिना वोट डाले ही वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया जा रहा है।

code of conduct violation in junagadh during lok sabha voting

इधर, चुनाव कर्मचारी ने कर दी गलती
मोरबी लोकसभा क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे मोहन कुंडारिया एक चुनाव कर्मचारी से फजीहत करा बैठे। दरअसल यहां नीलकंठ स्कूल में मतदान केंद्र पर चुनाव कर्मचारी ने उनके दाहिने हाथ की दाहिनी उंगली पर स्याही लगा दी। हालां​कि, बाद में गलती समझ में आने के बाद उसने बाएं हाथ की उंगली पर भी स्याही लगाई। बता दें कि, वोट डालने के दौरान बाएं हाथ की उंगली पर मार्क किया जाता है।

सौराष्ट्र में कई जगह ईवीएम बंद हो गईं
सौराष्ट्र में, कई जगह ईवीएम बंद हो गईं। शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग के टेक्निकल अधिकारियों ने इवीएम को ठीक किए।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+